टेक एंड गैजेट्स

एलन मस्क का एक और बड़ा ऐलान, अब ट्विटर के इन अकाउंट पर गिरेगी गाज

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 9, 2023, 07:47 AM IST

Elon Musk on Inactive Twitter Accounts: एलन मस्क ने सोमवार को ट्विटर को लेकर नई घोषणा की है। मस्क अब ट्विटर के उन खातों को रद्द कर दिया जाएगा, जिन्हें लंबे समय से उपयोग नहीं किया जा रहा है।

Image

एलन मस्क

Photo : BCCL

Elon Musk on Inactive Twitter Accounts: एलन मस्क ने सोमवार को ट्विटर को लेकर नई घोषणा की है। मस्क अब ट्विटर के उन खातों को रद्द कर दिया जाएगा, जिन्हें लंबे समय से उपयोग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर यूजर्स फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट देख सकते हैं। हालांकि ये कब तक किया जाएगा इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

इस नए और नई पहल पर विचार करते हुए, उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, हम उन खातों को हटा रहे हैं, जिनमें कई सालों से कोई एक्टविटी देखने को नहीं मिली है, जिसकी वजह से शायद आपके फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट देखने को मिले।"

Elon Musk Tweet

एलन मस्क

डिलीट करेगा 150 करोड़ अकाउंट

इससे पहले मस्क ने ट्विटर के करोड़ों इनएक्टिव अकाउंट्स को हटाने का ऐलान किया था। मस्क ने 9 दिसंबर 2022 किए ट्वीट में लिखा था, 'ट्विटर जल्द ही 1.5 बिलियन (150 करोड़) अकाउंट के नेम स्पेस को फ्री करना शुरू कर देगा।'

यूजर बेस घटेगा

मस्क के इस फैसले से उन यूजर्स को फायदा होगा जो एक पर्टिकुलर यूजर नेम चाहते हैं, लेकिन इसे ले नहीं पा रहे हैं, क्योंकि किसी ओर ने इसे पहले ही ले रखा है और वो उसका इस्तेमाल नहीं कर रहा। मस्क के इस कदम से स्पेस तो फ्री हो जाएगा, लेकिन इससे ट्विटर का यूजर बेस भी कम होगा।

ब्लू टिक पर भी हो चुका है ऐलान

इसके पहले ट्विटर ने 1 अप्रैल से ब्लू टिक हटाना शुरू किया था। अब ट्विटर पर उन्ही के पास ब्लू टिक होगा जो इसकी पैसे चुका कर मेंबरशिप लेंगे। बता दे कि ट्विटर ने पहली बार 2009 में ब्लू चेक मार्क सिस्टम की शुरुआत की थी ताकि उपयोगकर्ताओं को यह पहचानने में मदद मिल सके कि मशहूर हस्तियां, राजनेता, कंपनियां और ब्रांड, समाचार संगठन और सरकार से सबंधित अन्य खातों की अलग पहचान बनाई जा सके। और नकली या पैरोडी खाते का पता चल पाए। कंपनी पहले वैरिफिकेशन के लिए चार्ज नहीं लेती थी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article