टेक एंड गैजेट्स

Amazon Sale: अमेजन पर दुर्गा पूजा स्‍टोर लाइव, इन चीजों पर मिल रहा दमदार डिस्काउंट

Amazon Durga Puja store: यह दुर्गा पूजा स्‍टोर त्‍योहार को स्टाइल से मनाने के लिए जरूरी हर चीज के लिए आपको एक वन-स्टॉप समाधान उपलब्ध कराता है। बता दें कि Amazon Diwali Sale यानी अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2024 चल रही है।

Image

Amazon Durga Puja store Sale

Amazon Sale: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2024 अपने चरम पर है, ग्राहक बेजोड़ डील्‍स, बड़ी बचत और Amazon.in पर विभिन्‍न कैटेगरी में 25,000 से ज्यादा नए प्रोडक्‍ट लॉन्‍च का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा देशभर में दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है, इस बीच अमेजन पर दुर्गा पूजा स्‍टोर लाइव हो चुका है। ग्राहक टॉप ब्रांड्स पर आकर्षक डील्स और ऑफर्स के साथ, पारंपरिक परिधान, पूजा से जुड़ी सामग्री, दोस्तों और परिवार के लिए उपहार तथा ट्रेंडी इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स आदि सहित त्योहारों के लिए जरूरी चीजों की एक विस्तृत सीरीज में से खरीदारी कर सकते हैं।

क्या-क्या मिलेगा सस्ता?

अमेजन का कहना है कि यह दुर्गा पूजा स्‍टोर त्‍योहार को स्टाइल से मनाने के लिए जरूरी हर चीज के लिए आपको एक वन-स्टॉप समाधान उपलब्ध कराता है। फेस्टिव लुक के लिए खूबसूरती से तैयार किए गए एथनिक वियर से लेकर, घर को सुंदर बनाने के लिए होम डेकोर, पूजा सामग्री और आपको अप-टू-डेट रखने के लिए गैजेट्स तक, यहां सभी के लिए कुछ न कुछ है।

इस साल के अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के साथ, ग्राहक सैमसंग, वनप्‍लस, अमेजन ईको, एप्‍पल, बीबा, लक्मे, यूएस पोलो, पिजन, एलेन सॉली जैसे अपने पसंदीदा ब्रांड्स के बेजोड़ चयन पर बड़ी बचत का फायदा उठा सकते हैं।

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2024

बता दें कि Amazon Diwali Sale यानी अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2024 चल रही है। इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर टीवी और एसी से लेकर टैबलेट तक को बहुत कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। 27 सितंबर से शुरू हुई सेल अब तक लाइव है। हालांकि यह कब तक रहेगी, इसकी जानकारी नहीं है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article