Digit India’s Top Appliance Awards 2026 : पिछले 25 सालों से Digit अपनी स्वतंत्र समीक्षा, डीप टेस्टिंग और निष्पक्ष जानकारी के जरिए लाखों भारतीयों को सही टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट चुनने में मदद करता आया है। चाहे बात स्मार्टफोन की हो, लैपटॉप, टीवी, ऑडियो डिवाइस या किसी और टेक कैटेगरी की, हमारा मकसद हमेशा यही रहा है—क्या यह प्रोडक्ट आपके पैसे की सही कीमत देता है?
अब Digit अपनी इसी भरोसेमंद जानकारी और अनुभव को होम अप्लायंस और स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स की दुनिया में लेकर आ रहा है। ऐसे प्रोडक्ट्स जो आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। हमारा लक्ष्य है कि आपको आसान भाषा में सही जानकारी मिले, ताकि आप अपने घर के लिए बेहतर और समझदारी भरा फैसला ले सकें।
डिजिट इंडिया टॉप अप्लायंस अवॉर्ड्स 2026
डिजिट इंडिया ने अपने टॉप अप्लायंस अवॉर्ड्स 2026 (Top Appliance Awards 2026) की घोषणा करते हुए कहा कि यह एक नया अवॉर्ड कार्यक्रम है, जिसका मकसद भारत में मौजूद बेस्ट होम अप्लायंस और स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स को उनकी बेहतरीन गुणवत्ता, प्रदर्शन और इनोवेशन के लिए पहचान देना है।
इसकी जरूरत क्यों?
आज रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर और अन्य घरेलू प्रोडक्ट हर परिवार की जरूरत बन चुके हैं। ये ऐसे उत्पाद हैं जिन्हें लोग कई वर्षों तक इस्तेमाल करने के लिए खरीदते हैं। पिछले कुछ वर्षों में इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्मार्ट कनेक्टिविटी, बेहतर ऊर्जा दक्षता और ऑटोमेशन जैसे कई आधुनिक फीचर्स जुड़े हैं। इससे उपभोक्ताओं के पास विकल्प तो बढ़े हैं, लेकिन सही उत्पाद चुनना पहले से अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है।
इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए डिजिट एक ऐसा मंच लेकर आया है, जहां उत्पादों का मूल्यांकन केवल विज्ञापनों या दावों के आधार पर नहीं, बल्कि वास्तविक परीक्षण और निष्पक्ष विश्लेषण के आधार पर किया जाएगा।
25 वर्षों के अनुभव पर आधारित निष्पक्ष मूल्यांकन
Digit पिछले दो दशकों से अधिक समय से भारत में उपभोक्ता तकनीक की निष्पक्ष टेस्टिंग और समीक्षा के लिए जाना जाता है। हमारी संपादकीय टीम हर उत्पाद का मूल्यांकन वास्तविक इस्तेमाल, प्रदर्शन, विश्वसनीयता और उपयोगकर्ता अनुभव के आधार पर करती है। टॉप अप्लायंस अवॉर्ड्स 2026 में भी प्रत्येक नामांकित प्रोडक्ट का हैंड्स-ऑन परीक्षण किया जाएगा। हर श्रेणी के लिए अलग-अलग टेस्टिंग पैरामीटर होंगे, ताकि सभी उत्पादों का निष्पक्ष और समान आधार पर मूल्यांकन किया जा सके।
पुरस्कार की श्रेणियां
डिजिट इंडिया टॉप अप्लायंस अवॉर्ड्स 2026 के पहले संस्करण में निम्नलिखित श्रेणियां शामिल हैं।
रेफ्रिजरेटर
- फ्रेंच डोर
- साइड-बाय-साइड
- डबल डोर
- सिंगल डोर
वैक्यूम क्लीनर
- अपराइट
- रोबोटिक फ्लोर क्लीनर
एयर कंडीशनर
- स्प्लिट एसी
- विंडो एसी
वॉशिंग मशीन
- टॉप लोड
- फ्रंट लोड
- सेमी-ऑटोमैटिक
- स्टैकेबल
एयर प्यूरीफायर
- हेपा
- पोर्टेबल
माइक्रोवेव ओवन
- सोलो
- ग्रिल
- कन्वेक्शन
डिशवॉशर
- फ्रीस्टैंडिंग
- बिल्ट-इन
वाटर प्यूरीफायर
- वॉल-माउंट/काउंटरटॉप
- बिना बिजली वाले
- अंडर-काउंटर
स्मार्ट होम सिक्योरिटी
- स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा
- स्मार्ट लॉक
- वीडियो डोरबेल
टीवी
- मिनी एलईडी
- आरजीबी एलईडी
- ओएलईडी
- क्यूएलईडी
- माइक्रो एलईडी
क्या हैं पात्रता की शर्तें?
डिजिट इंडिया टॉप अप्लायंस अवॉर्ड्स 2026 में वही उत्पाद शामिल किए जा सकेंगे, जो भारत में आधिकारिक रूप से उपलब्ध हों। इसके अलावा 1 जनवरी, 2025 या उसके बाद लॉन्च हुए हों। इसके साथ ही मूल्यांकन के समय भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हों।
- प्रत्येक ब्रांड संबंधित श्रेणी में अपना एक उत्पाद नामांकित कर सकता है। नामांकन के साथ उत्पाद की प्रमुख विशेषताएं, कीमत, उपलब्धता और अन्य आवश्यक जानकारी साझा करना जरूरी होगा।
- सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उत्पादों का डिजिट की मुंबई या नोएडा स्थित टेस्ट लैब में परखा जाएगा। इसलिए ब्रांड्स को मूल्यांकन के लिए उत्पाद उपलब्ध कराना होगा।
- यदि कोई उत्पाद अवॉर्ड अवधि के दौरान लॉन्च होने वाला है, तो ब्रांड्स से अनुरोध है कि जहां संभव हो, एम्बार्गो के तहत रिव्यू यूनिट उपलब्ध कराएं, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर उसका मूल्यांकन किया जा सके।
