टेक एंड गैजेट्स

AI एंकर वाला पहला सरकारी चैनल होगा डीडी किसान, एआई कृष और एआई भूमि होंगे लॉन्च

AI Anchors Krish and Bhoomi: यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंकर देश और दुनिया में कृषि अनुसंधान के बारे में लोगों को नई जानकारी उपलब्‍ध कराएगा। वह मंडियों के रुझानों, मौसम संबंधी अपडेट के साथ लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी भी देगा।

Image

artificial intelligence

AI Anchors Krish and Bhoomi: दूरदर्शन किसान अपने 9 साल पूरे होने पर 26 मई (रविवार) को एआई कृष और एआई भूमि नाम से दो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंकर लॉन्च करेगा। डीडी किसान (DD Kisan) दो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंकर- एआई कृष और एआई भूमि लॉन्च करने वाला पहला सरकारी टीवी चैनल बन जाएगा।

क्या है AI एंकर की खासियत?

मंत्रालय ने बताया, “एआई एंकर एक कंप्यूटर है, जो इंसान की तरह काम कर सकता है। उनके पास 50 अलग-अलग भाषाओं में बोलने की क्षमता है और वह 24 घंटे और 365 दिन बिना रुके समाचार पढ़ सकता है।''

AI एंकर पढ़ेंगे खबरें

यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंकर देश और दुनिया में कृषि अनुसंधान के बारे में लोगों को नई जानकारी उपलब्‍ध कराएगा। वह मंडियों के रुझानों, मौसम संबंधी अपडेट के साथ लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी भी देगा।

9 साल पूरे होने पर मिलेगा तोहफा

डीडी किसान चैनल की स्थापना 26 मई 2015 को किसानों को मौसम, वैश्विक और स्थानीय बाजारों आदि में होने वाले बदलावों के बारे में जानकारी देने के लिए की गई थी ताकि किसान कोई भी जरूरी कदम उठाने से पहले अच्छी तरह से उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सही निर्णय ले सके।

मंत्रालय ने कहा कि डीडी किसान चैनल देश में कृषि और ग्रामीण समुदाय की सेवा करने और उन्हें शिक्षित करने के साथ प्रगतिशील किसानों के प्रयासों को सभी लोगों तक पहुंचाने के लिए भी काम कर रहा है। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि चैनल कृषि की त्रि-आयामी अवधारणा को मजबूत कर रहा है जिसमें संतुलित खेती, पशुपालन और पौधारोपण शामिल है।

दूरदर्शन किसान एक भारतीय कृषि संबंधित जानकारी देने वाला टेलीविजन चैनल है, जिसे 24 घंटे प्रसारित किया जाता है। इस नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंकर तकनीक से नए आयाम खुलेंगे। इसका लाभ कश्मीर से तमिलनाडु और गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक देश के सभी राज्यों के किसानों को मिल सकेगा।

AI एंकर वाला पहला सरकारी चैनल

बता दें कि इससे पहले कई निजी न्यूज चैनल हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंकर का इस्तेमाल अपने कार्यक्रमों में कर चुके हैं। साथ ही अभी भी इस तरह एआई पर आधारित और कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की दिशा में ये चैनल तेजी से काम कर रहे हैं। लेकिन, सरकारी चैनलों में ऐसा पहली बार होने वाला है और यह कोशिश पहली बार दूरदर्शन किसान चैनल करने जा रहा है।

इनपुट-IANS

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article