CMF Phone 1: नथिंग सब-ब्रांड CMF ने 8 जुलाई को भारत में अपने पहले स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इसी दिन फोन को ग्लोबल मार्केट में भी पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने CMF फोन 1 के बारे में कई अहम जानकारियों की पुष्टि कर दी है। जबकि कई अन्य स्पेसिफिकेशन लीक के जरिए सामने आए हैं। चलिए जानते हैं फोन की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
CMF Phone 1 Price: कितनी होगी कीमत
पहले ही यह अंदाजा लगाया गया था कि इस फोन को कीमत नथिंग फोन 2ए से भी कम होने वाली है, जो अप्रैल में 20 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। यानी यह तो यह है कि CMF फोन 1 की कीमत 20 हजार से काफी कम होने वाली है। टिप्स्टर का कहना है कि CMF Phone 1 के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये हो सकती है, जबकि 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये हो सकती है।
CMF Phone 1 Specifications: संभावित स्पेसिफिकेशन
CMF Phone 1 को मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 चिपसेट से लैस किया जाएगा। CMF Phone 1 में 6.67 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले होने की पुष्टि की गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR 10+ सपोर्ट के साथ आएगा। फोन को दो वेरिएंट- 128GB और 256GB स्टोरेज में पेश किया जा सकता है। इसके साथ माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं फोन में स्टोरेज टाइप UFS 2.2 मिल सकता है।
CMF Phone 1 Specifications: संभावित कैमरा और बैटरी
CMF Phone 1 में 5,000mAh की बैटरी और 33W तक वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर मिल सकता है।
