टेक एंड गैजेट्स

CMF Phone 1: नथिंग भारत में लॉन्च करेगा अपना सबसे सस्ता फोन, फीचर्स ऐसे की हो जाएंगे 'दीवाने'

CMF Phone 1: लीक्स के अनुसार, इसमें 5,000mAh की बैटरी हो सकती है जो 33W तक वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। टिप्स्टर ने यह भी बताया कि फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है।

Image

CMF Phone 1 Concept Image (Credit-X/Rahul Janardhanan)

CMF Phone 1: स्मार्टफोन ब्रांड नथिंग के सब-ब्रांड सीएमएफ ने अपने पहले फोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 10 से 12 हजार की कीमत में पेश किया जा सकता है। सीएमएफ फोन 1 (CMF Phone 1) के लॉन्च होने से पहले ही इस फोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। एक टिप्स्टर के अनुसार, आने वाले स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंशन चिपसेट दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में 6.7 इंच ओएलईडी डिस्प्ले मिल सकता है।

CMF Phone 1 Specifications: संभावित स्पेसिफिकेशन

टिप्सटर गैजेट बिट्स ने अपने X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट में सीएमएफ फोन 1 के फीचर्स को लेकर दावा किया है। टिप्सटर के अनुसार, CMF Phone 1 मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 चिपसेट से लैस होगा। इस ऑक्टा-कोर चिपसेट में 2.5GHz पर क्लॉक किए गए चार कोर और 2.0GHz पर क्लॉक किए गए चार अन्य कोर शामिल हैं। टिप्सटर के अनुसार, CMF Phone 1 में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया जा सकता है।

वहीं एक और टिप्सटर Technerd_9 ने भी फोन के फीचर्स को लेकर जानकारी दी है। लीक्स से अनुसार, CMF Phone 1 में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले होगा जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। स्मार्टफोन में पॉलीकार्बोनेट बैक पैनल होने की भी संभावना है। टिप्सटर का दावा है कि CMF Phone 1 दो वेरिएंट में आ सकता है- 128GB और 256GB। वहीं फोन में स्टोरेज टाइप UFS 2.2 मिल सकता है।

CMF Phone 1 Specifications: संभावित कैमरा और बैटरी

लीक्स के अनुसार, इसमें 5,000mAh की बैटरी हो सकती है जो 33W तक वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। टिप्स्टर ने यह भी बताया कि फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर मिल सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article