टेक एंड गैजेट्स

कमाल! अब WhatsApp पर ChatGPT से बना सकेंगे अपनी पसंद की तस्वीरें, जानिए तरीका

OpenAI ने WhatsApp पर ChatGPT के ज़रिए इमेज जनरेशन की सुविधा शुरू कर दी है। अब यूजर्स 1-800-ChatGPT नंबर (+1-800-242-8478) पर चैट करके सीधे इमेज बना सकते हैं। एक बार लॉगिन कन्फर्म हो जाने पर आप किसी भी तरह की इमेज जनरेट करने के लिए कह सकते हैं।

Image

OpenAI ने आधिकारिक रूप से यह फीचर WhatsApp पर अपने 1-800-ChatGPT (+1-800-242-8478) नंबर के जरिए शुरू किया है।

ChatGPT Image Generation On WhatsApp: अब ChatGPT का इस्तेमाल सिर्फ सवालों-जवाबों या टेक्स्ट चैट तक सीमित नहीं रहा। OpenAI ने अब WhatsApp पर ChatGPT के जरिए इमेज जनरेशन की सुविधा शुरू कर दी है। इसके लिए किसी बीटा या एक्सक्लूसिव एक्सेस की जरूरत नहीं, यह सर्विस अब हर यूजर के लिए लाइव है। यानी कोई भी व्हाट्सएप पर फ्री में चैटजीपीटी से फोटो जनरेट करवा सकता है।

इस नंबर से हो जाएगा काम

OpenAI ने आधिकारिक रूप से यह फीचर WhatsApp पर अपने 1-800-ChatGPT (+1-800-242-8478) नंबर के जरिए शुरू किया है। यह वही वेरिफाइड और असली नंबर है जिसे OpenAI द्वारा संचालित किया जा रहा है।

WhatsApp पर ChatGPT से कैसे बनाएं इमेज

व्हाट्सएप पर चैटजीपीटी से फोटो क्रिएट करवाने के लिए आपको सबसे पहले चैटजीपीटी के नंबर के साथ चैट ओपन करनी होगी। अगर आप पहले से इस नंबर पर चैट कर रहे हैं, तो अब सीधे वही चैट विंडो खोलें और कोई भी क्रिएटिव इमेज जनरेशन कमांड दें जैसे, "एक अंतरिक्ष में शतरंज खेलती बिल्ली की तस्वीर बनाओ" या "सूर्यास्त के समय का भविष्य का शहर"।

अगर आपने अभी तक इस सर्विस का इस्तेमाल नहीं किया है, तो सबसे पहले 1-800-ChatGPT नंबर (+1-800-242-8478) को अपने कॉन्टैक्ट्स में सेव करें। फिर WhatsApp पर एक “Hi” मैसेज भेजें। इसके बाद यह आपसे आपके OpenAI अकाउंट को लिंक करने के लिए कहेगा। एक सुरक्षित लॉगिन पेज के जरिए यह प्रोसेस पूरी होती है।

एक बार लॉगिन कन्फर्म हो जाने पर आप किसी भी तरह की इमेज जनरेट करने के लिए कह सकते हैं। यह सर्विस OpenAI के प्रसिद्ध DALL·E मॉडल से संचालित होती है, जिसे 2021 में लॉन्च किया गया था और 2023-24 में इनपेंटिंग और हाई-क्वालिटी रेंडरिंग जैसे फीचर्स से अपग्रेड किया गया। हालांकि, फ्री में आप लिमिटेड फोटोज ही जनरेट कर सकेंगे।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article