टेक एंड गैजेट्स

क्या है ChatGPT जिससे 2 महीने में जुड़े 10 करोड़ यूजर्स, Free में ऐसे करें इस्तेमाल

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 6, 2023, 07:02 PM IST

दुनियाभर में ChatGPT की आग पेट्रोल से भी तेजी से फैल रही है, सिर्फ 2 महीने में इस ऐप का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 10 करोड़ पार हो गई है. यहां हम आपको बता रहे हैं डेली क्रेडिट खत्म होने पर फ्री में इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.

Image

रिपोर्ट में सामने आया है कि जनवरी 2023 में इस ऐप ने 1.3 मिलियन यूजर्स रोजाना जोड़े हैं.

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • चैटजीपीटी के 2 महीने में 10 करोड़ यूजर्स
  • चुटकियों में हर सवाल का मिलता है जवाब
  • फ्री में ऐसे इस्तेमाल कर सकते हैं ये सर्विस

ChatGPT: सोशल मीडिया पर आज कल एक ही चीज वायरल हो रही है जिसका नाम चैट जीपीटी है. ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बहुत जोरदार उदाहरण है जिसमें आपको टेक्स्ट फॉर्मेट में दुनियाभर की जानकारी सेकंडों में मिल जाती है. इसका एक नाम चैटबॉट भी है और इसने सबसे तेजी से 10 करोड़ यूजर्स जुटाने का रिकॉर्ड कायम किया है. ये कारनामा चैटजीपीटी ने लॉन्च होने के महज 2 महीने में कर दिखाया है. एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि जनवरी 2023 में इस ऐप ने 1.3 मिलियन यूजर्स रोजाना जोड़े हैं.

इन प्लेटफॉर्म को पछाड़ा

चैटजीपीटी ने इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया ऐप्स को पछाड़ा है जिन्होंने क्रमशः 2.5 साल और 9 महीने में 10 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा पार किया था. चैटजीपीटी पिछले साल दिसंबर में पेश किया गया था जिसे एलोन मस्क के निवेश वाले ओपनएआई ने तैयार किया है. यहां चैटबॉट आपके सवालों के जवाब देने के लिए ट्रेन्ड है, आपको यहां सिर्फ अपना सवाल लिखना होगा और चुटकियों में बॉट आपको पूरे के पूरे जवाब दे देगा. यहां तक कि क्रॉस क्वेश्चनिंग का भी ये जवाब देता है.

फ्री में भी मिलेगी ये सर्विस

ओपनएआई ने चैटजीपीटी का प्लस मॉडल हाल में पेश किया है जिसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा. ये सब्सक्रिप्शन 20 डॉलर यानी करीब 1,700 रुपये का है जो हर महीने यूजर्स को देना होगा. हालांकि यूजर्स को ये सर्विस रोजाना फ्री भी मिलती है, लेकिन एक क्रेडिट लिमिट तक, इसके बाद ये सर्विस चार्जेबल होगी. इसका भी एक पैंतरा है जिसमें रोजाना का क्रेडिट खत्म होने के बाद भी आप चैटजीपीटी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये ऐप क्रेडिट के बदले आपको विज्ञापन देखने का विकल्प देता है जिसके बाद आप एक सीमा तक चैटबॉट यूज कर सकते हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article