टेक एंड गैजेट्स

भारत के फैन हुए ChatGPT के सैम ऑल्टमैन, तारीफ में कही ये बात

OpenAI CEO Sam Altman: ओपनएआई के सीईओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "भारत में एआई अपनाने को लेकर जो हो रहा है, वह देखना आश्चर्यजनक है। हमें क्रिएटिविटी का एक्सप्लोजन देखना बेहद पसंद है और भारत दुनिया से आगे निकल रहा है।" ऑल्टमैन ने घिबली यूजर्स को इस फीचर के दूसरे वर्जन के बारे में भी बताया।

Image

OpenAI CEO Sam Altman

OpenAI CEO Sam Altman: ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि क्रिएटिविटी और एआई अपनाने के मामले में भारत दुनिया से आगे निकल रहा है। उन्होंने कहा, "हमें क्रिएटिविटी का एक्सप्लोजन देखना बेहद पसंद है और भारत दुनिया से आगे निकल रहा है।"

घिबली-स्टाइल (Ghibli-style) का चल रहा ट्रेंड

उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कंपनी के लेटेस्ट 4ओ इमेज जेनरेशन टूल की मांग तेजी से बढ़ रही है, जो स्टूडियो घिबली-स्टाइल के एनिमेशन बनाता है। इस फीचर को पिछले सप्ताह चैटजीपीटी के लिए प्रोडक्ट अपडेट के तहत लाया गया है।

सैम ऑल्टमैन ने एक्स पर की तारीफ

ओपनएआई के सीईओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "भारत में एआई अपनाने को लेकर जो हो रहा है, वह देखना आश्चर्यजनक है। हमें क्रिएटिविटी का एक्सप्लोजन देखना बेहद पसंद है और भारत दुनिया से आगे निकल रहा है।"

भारत के एआई को लेकर इस उत्साह की तारीफ करने के साथ ही ऑल्टमैन ने खुद का एक क्रिकेट थीम- बेस्ड पोर्ट्रेट इंडियन क्रिकेट प्लेयर के रूप में पेश किया, जिसे एआई ने जनरेट किया था। इस पोर्ट्रेट के लिए उन्होंने प्रॉम्प्ट भी शेयर किया, पोर्ट्रेट के लिए ऑल्टमैन का प्रॉम्प्ट 'सैम ऑल्टमैन एज अ क्रिकेट प्लेयर इन एनिमे स्टाइल' था।

ऑल्टमैन ने घिबली यूजर्स को इस फीचर के दूसरे वर्जन के बारे में भी बताया, जिसके लिए उन्हें लगता है कि लोग तैयार नहीं हैं। इस बीच, ऑल्टमैन ने बताया कि चैटजीपीटी को लेकर यूजर्स की भारी मांग देखने को मिल रही है, जो कि घिबली-स्टाइल एआई आर्ट ट्रेंड के इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने की वजह से है।

ऑल्टमैन ने बताया कि क्षमता चुनौती की वजह से ओपनएआई की ओर से अपकमिंग रिलीज को लेकर देरी हो रही है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, "हम स्थिति को अपने नियंत्रण में करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ओपनएआई द्वारा अपकमिंग रिलीज को लेकर कुछ देर होगी। कुछ सर्विस स्लो भी होंगी, ऐसा क्षमता चुनौती की वजह से हो रहा है।"

इस बीच, सैम ऑल्टमैन की भारत को लेकर की गई इस पोस्ट को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने ओपनएआई के सीईओ को अमरावती आने का निमंत्रण दिया है। वे चाहते हैं कि ऑल्टमैन राज्य में विजिट करें और एआई-ड्रिवन एडवांसमेंट को लेकर राज्य के अवसरों पर अपना दृष्टिकोण साझा करें।

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article