टेक एंड गैजेट्स

Samsung स्मार्टफोन यूजर्स सावधान! सरकार ने जारी किया हाई रिस्क अलर्ट, तुरंत करें ये काम

CERT-In Warning: सर्ट-इन के शोधकर्ताओं ने सैमसंग प्रोडक्ट में कई कमजोरियों की पहचान की है जो महत्वपूर्ण खतरे पैदा करती हैं, इन खामियों का फायदा उठाकर अटैकर्स सिक्योरिटी सिस्टम को बायपास कर सकते हैं और यूजर्स की पर्सनल और संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं।

Image

Samsung Galaxy S23 Series

CERT-In Warning Against Samsung Device: कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ऑफ इंडिया (CERT-In ) ने सैमसंग मोबाइल फोन यूजर्स के लिए हाई रिस्क अलर्ट जारी किया है। सरकारी एजेंसी ने कहा कि डिवाइस में कई खामियां देखी गई हैं जिनका हैकर्स फायदा उठा सकते हैं और यूजर्स डेटा को एक्सेस कर सकते हैं। सर्ट-इन ने तुरंत फोन अपडेट करने की सलाह दी है।

सैमसंग फोन में मिली कई खामियां

सर्ट-इन के शोधकर्ताओं ने सैमसंग प्रोडक्ट में कई कमजोरियों की पहचान की है जो महत्वपूर्ण खतरे पैदा करती हैं, इन खामियों का फायदा उठाकर अटैकर्स सिक्योरिटी सिस्टम को बायपास कर सकते हैं और यूजर्स की पर्सनल और संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं। CERT-In सलाह में बताया गया है कि यह कमजोरियां बहुत सारी हैं और सैमसंग इकोसिस्टम का फायदा उठाया जा सकता है।

CERT-In के अनुसार, सैमसंग डिवाइस में यह खामियां मिली हैं।

  • सैमसंग नॉक्स फीचर्स में अनुचित एक्सेस कंट्रोल।
  • कॉन्टैक्ट संबंधी खामिया।
  • फेसियर रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर इंटीगर ऑवरप्लो खामी।
  • AR इमोजी ऐप के साथ ऑथेराइजेशन संबंधी समस्याएं।
  • नॉक्स सुरक्षा सॉफ्टवेयर में एरर।
  • मल्टिपल मैमोरी करप्शन संबंधी कमजोरियां।
  • सॉफ्टसिमड लाइब्रेरी में गलत डेटा साइज वैरिफिकेशन।
  • स्मार्ट क्लिप ऐप में अमान्य यूजर्स इनपुट।

सैमसंग के इन डिवाइस में मिली खामियां

सर्ट-इन के अनुसार, सैमसंग मोबाइल एंड्रॉयड वर्जन 11, 12, 13 और 14 में खामियां पाई गई हैं, जो डिवाइस को प्रभावित कर सकती हैं। गैलेक्सी एस 23 सीरीज, गैलेक्सी फ्लिप 5, गैलेक्सी फोल्ड 5 और अन्य सैमसंग डिवाइस सहित सैमसंग प्रोडक्ट की एक पूरी सीरीज खतरे में पड़ गई है।

कैसे रहें सुरक्षित

यदि आप सैमसंग फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सबसे पहले अपने डिवाइस को अपडेट कर लें। यानी यूजर्स को सैमसंग द्वारा अपनी आधिकारिक सुरक्षा सलाह में दिए गए सुरक्षा अपडेट को तुरंत लागू करना चाहिए। आप सेटिंग > सॉफ्टवेयर अपडेट > डाउनलोड और इंस्टॉल पर जाकर अपने डिवाइस पर अपडेट की चेक कर सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article