सूत्रों के अनुसार, Byju's ब्रांड के तहत काम करने वाली कंपनी थिंक एंड लर्न की कुछ अन्य ऐप्स अभी भी गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं और काम कर रही हैं। PTI के अनुसरा, "Byju's लर्निंग ऐप को गूगल प्ले स्टोर से इसलिए हटाया गया है क्योंकि AWS को भुगतान नहीं किया गया, जो ऐप को टेक्निकल सपोर्ट प्रदान करता है। अब Byju's के बिजनेस का मैनेजमेंट एक इनसॉल्वेंसी रेजोल्यूशन प्रोफेशनल (IRP) कर रहे हैं, जो पेमेंट से जुड़ी सभी समस्याओं को संभाल रहे हैं।"
बायजू के लर्निंग ऐप में चौथी से 12वीं कक्षा के लिए गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान और छठी से आठवीं कक्षा के लिए सामाजिक अध्ययन का विषय भी शामिल हैं। यह ऐप जेईई, एनईईटी और आईएएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायता प्रदान करता है।
एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है Byju's ऐप
इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा, ‘‘हालांकि, कंपनी के जिन ऐप को दूसरी कंपनियां सहायता दे रही हैं, वे अब भी काम कर रहे हैं।’’ लर्निंग ऐप एप्पल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। इसके अलावा बायजू का प्रीमियम लर्निंग ऐप और एग्जाम प्रेप ऐप भी गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध है। राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण ने बायजू की ऋणदाता एवं विभिन्न निवेशकों की अपील पर बायजू के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू कर दी है।
इनपुट-भाषा
