टेक एंड गैजेट्स

Vivo ने भारत में बढ़ाए स्मार्टफोन के दाम, कई मॉडल हुए 4,000 रुपये तक महंगे

आप भी स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जल्दी से नया फोन खरीद लीजिए, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि स्मार्टफोन अब धीरे-धीरे महंगे हो रहे हैं। Vivo ने अपने कई फोन की कीमतें बढ़ा दी है।

Image

स्मार्टफोन खरीदना हुआ महंगा! 4,000 रुपये तक महंगे हुए Vivo के ये स्मार्टफोन

भारत में स्मार्टफोन कंपनियां लगातार कीमतों में इजाफा कर रही हैं और अब Vivo ने भी अपने कई स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ा दिए हैं, हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि बढ़ती कंपोनेंट लागत, करेंसी में उतार-चढ़ाव और सप्लाई चेन की दिक्कतें इसके पीछे मुख्य कारण हैं।

21 अप्रैल से लागू हुई नई कीमतें

टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Vivo ने 21 अप्रैल से अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव किया है। अलग-अलग मॉडल्स पर 1,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपडेट कर दी गई हैं।

Vivo T5x पर सबसे बड़ा असर

Vivo T5x के सभी वेरिएंट्स पर 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। अब इसका 6GB + 128GB वेरिएंट 22,999 रुपये में मिल रहा है, जो पहले 18,999 रुपये था। वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट 24,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 26,999 रुपये में उपलब्ध है।

Vivo V70 सीरीज भी हुई महंगी

Vivo V70 Elite के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत अब 55,999 रुपये हो गई है, जो पहले 51,999 रुपये थी। वहीं 12GB + 256GB वेरिएंट अब 59,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा Vivo V70 के दोनों वेरिएंट्स पर भी 4,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसकी कीमत 49,999 रुपये और 53,999 रुपये तक पहुंच गई है।

Y सीरीज के फोन पर भी असर

Vivo Y400 के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब 28,999 रुपये हो गई है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट 31,999 रुपये में मिलेगा। वहीं Vivo Y51 Pro के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये हो गई है।

Vivo Y31 5G में भी बढ़ोतरी

Vivo Y31 5G के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब 19,999 रुपये हो गई है। वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट 23,999 रुपये और 6GB + 256GB वेरिएंट 26,999 रुपये में उपलब्ध है।

आने वाले समय में और बढ़ सकते हैं दाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन्स की कीमत जल्द ही 50,000 रुपये से ऊपर जा सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले महीनों में स्मार्टफोन की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article