टेक एंड गैजेट्स

BSNL ग्राहकों की होगा मौज! अब बहुत जल्द मिलेगी 5G कनेक्टिविटी, कंपनी ने शुरू कर दिया यह काम

बीएसएनएल ने हाल ही में अपनी 4G सर्विस को लॉन्च किया है। सरकारी कंपनी ने अपनी 4G टॉवर्स को इस तरह से डिजाइन किया है कि उन्हें आसानी से 5G में कनवर्ट कर सकें। कंपनी ने अब 5G सर्विस शुरू करने के लिए काम करना शुरू कर दिया है।

Image

सरकारी टेलीकॉम कंपनी जल्द लॉन्च करेगी 5G सर्विस। (फोटो क्रेडिट-Digit)

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ग्राहकों को अपनी तरफ लाने के लिए लगातार नए-नए प्रयास कर रही है। ग्राहकों को महंगे रिचार्ज प्लान्स से राहत देने के लिए कंपनी एक तरफ सस्ते प्लान्स लॉन्च कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ अपने नेटवर्क तो भी तेजी के साथ अपग्रेड कर रही है। अगर आपके पास BSNL का सिम है तो आपके लिए काम की खबर है। बीएसएनएल अपने करोड़ों ग्राहकों को जल्द ही 5G कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने वाला है और इसके लिए कंपनी की तरफ से काम भी शुरू कर दिया गया है।

मोबाइल यूजर्स को जल्द मिलेगी 5G सर्विस

बीएसएनएल ने हाल ही में अपनी 4G सर्विस को लॉन्च किया है। सरकारी कंपनी ने अपनी 4G टॉवर्स को इस तरह से डिजाइन किया है कि उन्हें आसानी से 5G में कनवर्ट कर सकें। कंपनी ने अब 5G सर्विस शुरू करने के लिए काम करना शुरू कर दिया है और उम्मीद है कि इस साल के अंत से पहले ग्राहकों को 5G कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

कंपनी बढ़ा सकती है टॉवर्स की संख्या

अगर आप बीएसएनएल का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर यह है कि 5G सर्विस शुरू होने के बाद आपको निजी कंपनियों के महंगे प्लान्स से छुटकारा मिल जाएगा। सरकारी कंपनी ने 5G सर्विस के लिए कई शहरों में ट्रायल भी शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं कंपनी अपने टॉवर्स की संख्या बढ़ाने पर भी विचार कर रही है। पिछले एक साल में बीएसएनएल ने पूरे देश में 1 लाख 4G टॉवर्स इंस्टाल किए हैं और इनकी संख्या 1 लाख तक और बढ़ाई जा सकती है।

5G में अपग्रेड होगा नेटवर्क

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बीएसएनएल के एक अधिकारी ने बताया कि 5G पायलट प्रोजेक्ट पूरा हो चुका है और अब कंपनी का 4G नेटवर्क 5G में बदलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ट्रायल पूरा होने पर कंपनी इसे जल्द से जल्द 5G में अपग्रेड करेगी। आपको बता दें कि बीएसएनएल का पूरा 4G नेटवर्क स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है और इसे TCS और तेजस नेटवर्क के साथ मिलकर तैयार किया गया है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article