टेक एंड गैजेट्स

BSNL का नया रिचार्ज प्लान, 60 दिन तक रोज मिलेगा 1GB डेटा, कीमत 400 रुपये से भी कम

BSNL New Recharge Plan: इस प्लान की कीमत 345 रुपये है, जो इसे बजट में सबसे किफायती प्लान बनाता है। प्लान में आपको प्रतिदिन 1GB डेटा मिलता है, जो ब्राउजिंग, सोशल मीडिया और हल्की स्ट्रीमिंग के लिए पर्याप्त है। अन्य कंपनियों के मुकाबले यह प्लान दोगुनी वैलिडिटी के साथ आता है।

Image

BSNL New Recharge Plan

BSNL New Recharge Plan: यदि आप भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बीएसएनएल ने एक नया प्लान पेश किया है, जो जियो और एयरटेल के प्लान को टक्कर देता है। इस प्लान की कीमत 345 रुपये है। इसमें पूरे 60 दिन की वैलिडिटी मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं प्लान में आपको 1GB डेटा प्रतिदिन भी मिलता है।

BSNL Rs 345 प्लान के फायदे

अन्य कंपनियों के मुकाबले यह प्लान दोगुनी वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान से रिचार्ज कराने के बाद आपको 60 दिनों की वैधता मिलती है। यानी आप दो महीने तक बिना किसी रुकावट के सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आप यदि ज्यादा वैलिडिटी चाहते हैं तो भी यह प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है। वहीं सेकेंडरी सिम कार्ड के लिए भी प्लान बेस्ट हो सकता है।

BSNL Rs 345 प्लान में क्या-क्या मिलेगा

इस प्लान की कीमत 345 रुपये है, जो इसे बजट में सबसे किफायती प्लान बनाता है। प्लान में आपको प्रतिदिन 1GB डेटा मिलता है, जो ब्राउजिंग, सोशल मीडिया और हल्की स्ट्रीमिंग के लिए पर्याप्त है। दैनिक इंटरनेट सीमा समाप्त होने के बाद स्पीड 40Kbps तक कम हो जाती है, फिर भी यह बुनियादी इंटरनेट उपयोग की अनुमति देता है।

अनलिमिटेड कॉलिंग की मिलेगा सुविधा

इस प्लान में 60 दिन के लिए असीमित फ्री कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा प्लान में प्रतिदिन 100 SMS भी मिलते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article