Sep 28, 2024

इन 5 कारणों से धीमे चार्ज होता है स्मार्टफोन, आप न करें गलती

Vishal Mathel

​अक्सर देखा जाता है कि स्मार्टफोन खरीदने के कुछ समय बाद धीमे चार्ज होता है। ​

Credit: iStock

​स्मार्टफोन के धीमे चार्ज होने के कई कारण हो सकते हैं। यहां हम मुख्य कारण बता रहे हैं। ​

Credit: iStock

​पोर्ट की समस्या​​



​चार्जिंग पोर्ट में धूल, गंदगी या कोई रुकावट होने से कनेक्शन सही नहीं बनता और चार्जिंग धीमी हो जाती है। कभी-कभी पोर्ट ढीला या खराब भी हो सकता है।


Credit: iStock

​बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स​​



​अगर आपके फोन में बैकग्राउंड में बहुत सारे ऐप्स चल रहे हैं, तो वे बैटरी का उपयोग करते रहते हैं, जिससे चार्जिंग स्पीड कम हो जाती है।


Credit: iStock

You may also like

क्या इजराइल में मिलता है iPhone?
घर में नहीं रहेंगे मकड़ी के जाले, इन तरी...

​बैटरी की समस्या​​



​पुरानी या खराब बैटरी धीमी चार्जिंग का कारण हो सकती है। बैटरी की क्षमता कम होने से वह उतनी तेजी से चार्ज नहीं हो पाती। वहीं बार-बार चार्ज करने से भी बैटरी खराब हो सकती है।


Credit: iStock

​सॉफ्टवेयर अपडेट या बग​



​कभी-कभी सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद फोन धीमे चार्ज होने लगता है। यह बग या सॉफ्टवेयर के ऑप्टिमाइज न होने की वजह से हो सकता है।


Credit: iStock

​हीटिंग​​



​यदि फोन जरूरत से ज्यादा हीट हो रहा है तो ऐसे में भी फोन देरी से चार्ज होता है। यही कारण है कि गर्मियों में आईफोन को चार्ज करने में दिक्कत आती है। कई बार तो यह 80% से ज्यादा चार्ज ही नहीं होता।


Credit: iStock

​चार्जर या केबल की क्वालिटी​​



​यदि आप ओरिजिनल चार्जर या केबल का उपयोग नहीं कर रहे हैं, तो फोन धीमे चार्ज हो सकता है। सस्ते और नकली चार्जर में सही आउटपुट पावर नहीं होती, जिससे चार्जिंग स्पीड प्रभावित होती है।


Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: क्या इजराइल में मिलता है iPhone?

ऐसी और स्टोरीज देखें