टेक एंड गैजेट्स

BSNL ने अपने Silver Jubilee प्लान से उड़ाई सबकी नींद, हर महीने मिलेगा 2500GB डेटा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए सिल्वर जुबली के मौके पर एक धमाकेदार प्लान पेश कर दिया है। BSNL के लेटेस्ट प्लान में यूजर्स को 2500GB हाई स्पीड डेटा मिलने वाला है।

Image

बीएसएनएल ने अपने नए रिचार्ज प्लान से उड़ाई सबकी नींद। (फोटो क्रेडिट-iStock)

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक बाद एक धमाका कर रही है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए जहां एक तरफ नए नेटवर्क को अपग्रेड कर रही है तो वही दूसरी तरफ नए नए प्लान्स भी ला रही है। इस समय सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपनी 25वीं साल गिरह मना रही है और इस खास Silver Jubilee के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार प्लान पेश कर दिया है। बीएसएनएल का नया रिचार्ज प्लान करोड़ों यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म करने वाला है।

आपको बता दें कि बीएसएनएल की तरफ से कुछ समय पहले अपने ग्राहकों के लिए 225 रुपये का एक सस्ता किफायती प्लान पेश किया गया था। यह प्लान कंपनी ने प्रीपेड यूजर्स के लिए लॉन्च किया था। अब कंपनी ने Silver Jubilee के मौके पर अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स की मौज करा दी है। नया प्लान उन यूजर्स के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होने वाला है जो अधिक डेटा इस्तेमाल करते हैं। लेटेस्ट प्लान में यूजर्स को 2500GB हाई स्पीड डेटा मिलेगा। अगर आप बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड यूजर हैं तो आप बिना टेंशन के जमकर इंटरनेट ब्राउजिंग कर सकते हैं और साथ ही ओटीटी स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।

BSNL के प्लान ने कराई मौज

आपको बता दें कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए 625 रुपये प्रतिमाह वाला एक धमाकेदार प्लान पेश कर दिया है। इस प्लान में कंपनी पूरे 2500GB हाई स्पीड डेटा हर महीने दे रही है। अच्छी बात यह है कि मंथली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी यूजर्स को प्लान में 75Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलेगी। इस प्लान के साथ आपको डेली डेटा खत्म होने की टेंशन भी नहीं रहेगी।

आपको बता दें कि बीएसएनएल इस प्लान के साथ सिर्फ ढेर सारा डेटा ही नहीं दे रहा बल्कि यूजर्स को 600 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस भी मिलेगा। इस प्लान के साथ यूजर्स को 127 प्रीमियम फीचर्स भी मिलने वाले हैं। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी इसमें यूजर्स को OTT का फ्री बस्क्रिप्शन भी दे रही है। BSNL अपने ब्रॉडबैंड प्लान में यूजर्स को SonyLIV और JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रहा है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article