टेक एंड गैजेट्स

BSNL का दिवाली धमाका 2025: सिर्फ ₹1 में पाएं 4G मोबाइल सर्विस और अनलिमिटेड फायदे

BSNL Diwali Bonanza 2025: सिम एक्टिवेशन के बाद 30 दिनों के फ्री बेनिफिट्स अपने-आप शुरू हो जाएंगे। किसी भी सहायता के लिए ग्राहक 1800-180-1503 पर कॉल कर सकते हैं या bsnl.co.in पर विजिट कर सकते हैं।

Image

BSNL Diwali Bonanza/Photo-x/bsnl

दिवाली खुशियों और ऑफर्स का त्योहार है और इस साल BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए कुछ खास लेकर आया है। भारत सरकार की दूरसंचार कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने इस दिवाली पर ऐसा ऑफर पेश किया है जिसे सुनकर हर मोबाइल यूजर खुश हो जाएगा। कंपनी ने “BSNL Diwali Bonanza 2025” के तहत नए ग्राहकों को मात्र ₹1 में 4G मोबाइल सर्विस उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

यह शानदार ऑफर 15 अक्टूबर 2025 से 15 नवंबर 2025 तक मान्य रहेगा। इस दिवाली बोनांजा के तहत यूजर्स को एक महीने के लिए फ्री 4G सर्विस मिलेगी जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा और फ्री सिम कार्ड शामिल है। ऑफर का लाभ लेने के लिए यूज़र्स को सिर्फ ₹1 का भुगतान करना होगा और KYC वेरिफिकेशन के बाद सर्विस तुरंत एक्टिव हो जाएगी।

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहक अपने नजदीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं, KYC डॉक्यूमेंट्स दिखाएं और ₹1 देकर सिम प्राप्त करें। सिम एक्टिवेशन के बाद 30 दिनों के फ्री बेनिफिट्स अपने-आप शुरू हो जाएंगे। किसी भी सहायता के लिए ग्राहक 1800-180-1503 पर कॉल कर सकते हैं या bsnl.co.in पर विजिट कर सकते हैं।

BSNL ने हाल ही में अपने Make-in-India 4G नेटवर्क की शुरुआत की है, जो “आत्मनिर्भर भारत” की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह दिवाली ऑफर उसी विजन का हिस्सा है जिससे हर भारतीय को सस्ती और बेहतर नेटवर्क सर्विस मिले।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article