टेक एंड गैजेट्स

इस इयरबड्स का करेंगे इस्तेमाल तो ड्रिल मशीन की आवाज भी नहीं सुन पाएगा सामने वाला

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 9, 2023, 04:16 PM IST

मार्केट में इयरबड्स के खूब सारे विकल्प ग्राहकों को ऑनलाइन उपलब्ध हैं और इनमें से किस कीमत पर किसे चुनना है, ये काम कुछ जटिल होता है. यहां हम आपको बता रहे हैं Boult X30 और X50 एयरबड्स के बारे में जो पैसा वसूल हैं.

Image

एक बार फुल चार्ज करने पर इन्हें 40 घंटे तक चलाया जा सकता है.

KEY HIGHLIGHTS
  • Boult X30 और X50 इयरबड्स
  • कम कीमत पर पैसा वसूल डील
  • नॉइस कैंसिलेंशन में अव्वल नंबर

Boult X30 And X50 Earbuds: मार्केट में लंबे समय से इयरबड्स का ट्रेंड चल रहा है और कम कीमत पर कई सारी कंपनियां बेहतरीन प्रोडक्ट्स ऑनलाइन बेच रही हैं. इयरबड्स की ये खासियत होती है कि उसमें नॉइस केंसिलेंशन यानी आस-पास से आ रही आवाज लगभग खत्म हो जाती है और सामने वाले से बात करते समय सिर्फ आपकी आवाज उसे सुनाई देती है. इस समय भारतीय ग्राहकों को 1000-2000 के बीच जोरदार विकल्प मिल रहे हैं जिनमें बोल्ट के एक्स30 और एक्स50 इयरबड्स शामिल हैं. एक बार फुल चार्ज करने पर इन्हें 40 घंटे तक चलाया जा सकता है.

कमाल के फीचर्स से लैस

बोल्ट ने इन दोनों इयरबड्स के साथ लंबा बैटरी बैकअप देने के साथ लंबी सर्विस देने वाली बैटरी भी दी है. अगर आप सिर्फ 10 मिनट इन इयरबड्स को चार्ज करेंगे जो अगले डेढ़ घंटे तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. फीचर्स पर नजर डालें तो एक्स30 और एक्स50 के साथ 3 इक्वलाइजर मोड दिए गए हैं जिनमें हाईफाई, रॉक और बेस बूस्ट शामिल हैं. कंपनी ने इसके अंदर 10 मिमी का इन-बिल्ट ड्राइवर लगाया है जो कॉलिंग और म्यूजिक सुनते समय बखूबी काम करता है.

कीमत 1,600 रुपये से कम

अमेजन पर अगर आप इन इयरबड्स को सर्च करते हैं तो आपको डिस्काउंट के साथ ये 1,499 और 1,599 रुपये कीमत पर उपलब्ध हैं. ये बहुत पोर्टेबल होते हैं और स्टाइल में भी कोई कमी नहीं आने देते. इस बजट में अगर आप इयरबड्स खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो मुकाबले की लिस्ट में इन्हें जरूर शामिल करें, अन्य विकल्पों की तुलना में फीचर्स और कीमत के हिसाब से ये पूरी तरह पैसा वसूल प्रोडक्ट है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article