टेक एंड गैजेट्स

Boat ने भारत में लॉन्च किया 600W का साउंडबार, Dolby Atmos का भी है सपोर्ट

Aavante Bar Prime Price in India: Boat की नई Aavante Bar Prime सीरीज में अलग-अलग बजट के हिसाब से विकल्प दिए गए हैं। 450W B450 मॉडल किफायती विकल्प है, जबकि 600W DA600 ज्यादा पावरफुल साउंड और Dolby Atmos के साथ आता है।

Image

Aavante Bar Prime DA600 में 600W साउंड

Aavante Bar Prime Price in India: Boat ने भारत में अपनी नई Aavante Bar Prime Soundbar Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कंपनी ने तीन नए मॉडल Aavante Bar Prime B450, Aavante Bar Prime DA600 और Aavante Bar Prime Thunder-D पेश किए हैं। इनमें 5.2-चैनल सराउंड साउंड, Dolby टेक्नोलॉजी और डुअल सबवूफर जैसे फीचर्स मिलते हैं। सीरीज का प्रीमियम मॉडल Aavante Bar Prime DA600 है, जो 600W का साउंड आउटपुट देता है।

Boat Aavante Bar Prime Series की कीमत

भारत में Aavante Bar Prime B450 की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। वहीं Aavante Bar Prime DA600 को 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। सीरीज के सबसे महंगे मॉडल Aavante Bar Prime Thunder-D की कीमत 18,999 रुपये है। इन नए साउंडबार को Boat की वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

Aavante Bar Prime DA600 में 600W साउंड

Aavante Bar Prime DA600 इस सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल है। इसमें 600W आउटपुट के साथ 5.2-चैनल सराउंड साउंड मिलता है। यह Dolby Atmos को सपोर्ट करता है, जिससे टीवी, फिल्म और गेमिंग के दौरान ज्यादा इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। इस साउंडबार में डुअल वायर्ड सबवूफर और दो रियर सैटेलाइट स्पीकर दिए गए हैं। इसमें 4 Ohm और 8 Ohm इम्पीडेंस सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक इसका सिग्नल-टू-नॉइज रेशियो 68dB से कम है।

Bluetooth 5.3 और कई कनेक्टिविटी ऑप्शन

Aavante Bar Prime DA600 में Bluetooth 5.3 दिया गया है। इसके अलावा AUX, HDMI (ARC), USB और Optical जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं। इसमें Dolby Audio सपोर्ट भी दिया गया है। यूजर्स इसे टीवी, गेमिंग कंसोल और दूसरे एंटरटेनमेंट डिवाइसेज के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। हार्डवेयर की बात करें तो इसमें दो 5.25-इंच ड्राइवर, चार 2.2-इंच ड्राइवर और दो 2.25-इंच ड्राइवर मिलते हैं। इसका साइज 870×100×60mm है।

Boat Aavante Bar Prime B450 में 450W आउटपुट

Aavante Bar Prime B450 की कीमत 9,999 रुपये है और इसमें 450W साउंड आउटपुट मिलता है। यह मॉडल भी 5.2-चैनल सराउंड साउंड को सपोर्ट करता है। इसमें डुअल वायर्ड सबवूफर और रियर सैटेलाइट स्पीकर दिए गए हैं।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3, AUX, HDMI (ARC), USB और Optical पोर्ट मिलते हैं। इसमें 4 Ohm और 8 Ohm इम्पीडेंस सपोर्ट के साथ 68dB का सिग्नल-टू-नॉइज रेशियो दिया गया है। साउंडबार का डायमेंशन 840×91×78mm है।

Aavante Bar Prime Thunder-D की कीमत 18,999 रुपये

सीरीज का तीसरा मॉडल Aavante Bar Prime Thunder-D है, जिसकी कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। फिलहाल यह मॉडल ऑनलाइन लिस्ट नहीं किया गया है, हालांकि कंपनी के अनुसार इसमें Dolby Audio सपोर्ट मिलेगा। इसमें Aavante Bar Prime B450 और DA600 की तरह Bluetooth 5.3, AUX, HDMI (ARC), USB और Optical कनेक्टिविटी मिलने की पुष्टि की गई है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article