टेक एंड गैजेट्स

Asus Zenbook Duo (2024): 2 स्क्रीन वाला यूनीक लैपटॉप, ऑफिस के काम के साथ मनोरंजन भी, जानें कीमत

Asus Zenbook Duo (2024) Launched In India: Asus Zenbook Duo (2024) को 100 प्रतिशत DCI:P3 कलर गैमट कवरेज और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ डुअल फुल HD+ 14 इंच Asus Lumina OLED टचस्क्रीन से लैस किया है।

Image

Asus ZenBoook Duo 14

Asus Zenbook Duo (2024) Launched In India: आसुस ने मंगलवार को भारत में अपना नया दो डिस्प्ले वाला लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। लैपटॉप डुअल 14 इंच Asus Lumina OLED टच स्क्रीन से लैस है। इस लैपटॉप की खास बात यह है कि इसमें ऑफिस का काम और मनोरंजन एक साथ हो सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं लैपटॉप में दमदार इंटेल कोर अल्ट्रा 9 प्रोसेसर और 32GB तक रैम भी मिलता है।

Asus Zenbook Duo (2024) Price: कीमत और उपलब्धता

आसुस जेनबुक डुओ (2024) की भारत में शुरुआती कीमत 1,59,990 रुपये है। इस कीमत पर इंटेल कोर अल्ट्रा 5 प्रोसेसर वाला बेस मॉडल आता है। वहीं Intel Core Ultra 7 वेरिएंट की कीमत 1,99,990 रुपये और इंटेल कोर अल्ट्रा 9 सीपीयू (Intel Core Ultra 9) के दो टॉप एंड वेरिएंट की कीमत क्रमशः 2,19,990 रुपये और 2,39,990 रुपये है। इन लैपटॉप को ऑनलाइन -ASUS ई-शॉप, फ्लिपकार्ट और अमेजन और आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर्स आरओजी स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

Asus Zenbook Duo (2024) Specifications, Features: क्या है खासियत?

Asus Zenbook Duo (2024) को 100 प्रतिशत DCI:P3 कलर गैमट कवरेज और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ डुअल फुल HD+ 14 इंच Asus Lumina OLED टचस्क्रीन से लैस किया है। स्क्रीन के साथ (1,900x1,200 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलता है। इन लैपटॉप में इंटेल आर्क ग्राफिक्स के साथ इंटेल कोर अल्ट्रा 9 सीपीयू, 32 जीबी तक एलपीडीडीआर 5एक्स रैम और 2 टीबी तक एसएसडी स्टोरेज पैक किया गया है।

Asus Zenbook Duo (2024): कनेक्टिविटी ऑप्शन

कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो Asus Zenbook Duo (2024) में वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, दो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, एक USB 3.2 Gen 1 Type-A पोर्ट, एक HDMI 2.1 पोर्ट और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल हैं। लैपटॉप विंडोज 11 होम पर चलता है। असूस जेनबुक डुओ (2024) में मल्टी-टच जेस्चर के साथ डिटैचेबल एर्गोसेन्स कीबोर्ड और टचपैड भी मिलता है।

Asus Zenbook Duo (2024) Camera, Battery: कैमरा और बैटरी

चेहरे की पहचान करने (फेशियल रिकॉग्निशन) और वीडियो कॉल के लिए जेनबुक डुओ (2024) में एंबियंट लाइट सेंसर के साथ फुल एचडी एआईसेंस आईआर कैमरा मिलता है। इसके अलावा इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ दो हार्मन कार्डन-ट्यून स्पीकर हैं। लैपटॉप में 75WHr लिथियम पॉलीमर बैटरी है जिसे USB टाइप-C 65W फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज किया जा सकता है। लैपटॉप का वजन 1.35 किलोग्राम है।

Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article