टेक एंड गैजेट्स

क्या इंडस्ट्री का भविष्य है मोबाइल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जानें एक्सपर्ट की राय

Artificial Intelligence: गोल्डस्मिथ्स यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के डॉ. क्रिस ब्राउर के अनुसार, यह एआई और संकेतकों के बीच संबंधों की खोज और समझने का पहला चरण है। जिन्हें हम जानते हैं कि वे किसी व्यक्ति के जीवन की गुणवत्ता से संबंधित हैं।

Image

Artificial Intelligence (image-Istock)

Artificial Intelligence: एक्सपर्ट ने शनिवार को कहा कि मानव केंद्रित मोबाइल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ही उद्योग जगत का भविष्य है और यूजर्स के लिए हाइब्रिड एआई बेस्ट संभावित मोबाइल एआई अनुभव हासिल करने का एकमात्र तरीका है। एआई सत्र के दौरान उन्होंने कहा कि केवल अच्छे काम करने के लिए इनोवेशन करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी के साथ ऐसा करना भी उतना ही जरूरी है।

हाइब्रिड एआई

सैमसंग के मोबाइल एक्सपीरियंस बिजनेस के ईवीपी और मोबाइल आरएंडडी कार्यालय के प्रमुख वोन-जून चोई ने कहा, “हमने कुछ ही महीनों में गैलेक्सी एआई को डेमोक्रेट बनाया है और अधिक मॉडल व फॉर्म फैक्टर तक अपनी पहुंच बढ़ाई है। हमारे इंडस्ट्री भागीदारों के सहयोग और हाइब्रिड एआई के लिए हमारे विशिष्ट अप्रोच के माध्यम से यह उपलब्धि संभव हुई है। ताकि यूजर्स को सबसे व्यावहारिक, विश्वसनीय और मोबाइल एआई अनुभव प्रदान किया जा सके।"

क्रिस ब्राउर ने आगे कहा, "हमने जिन प्रमुख संकेतकों पर ध्यान दिया, वे रचनात्मकता, उत्पादकता, शारीरिक स्वास्थ्य और सामाजिक संबंध से संबंधित थे। हमने पाया है कि एआई यूजर्स के लिए आने वाले समय में अपार संभावनाएं स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रही हैं।"

एआई अनुभव और जिम्मेदारी

गूगल के जेमिनी एक्सपीरियंस और गूगल असिस्टेंट की उपाध्यक्ष जेनी ब्लैकबर्न ने कहा कि सैमसंग जैसे भागीदारों से अत्याधुनिक मोबाइल उपकरणों के बिना हमारे विश्व स्तरीय प्लेटफार्मों की क्षमताओं का कम उपयोग होगा। उद्योग विशेषज्ञों ने जिम्मेदार एआई अनुभव बनाने पर भी विचार-विमर्श किया। अर्थशास्त्री और नीति विश्लेषक लूसिया रूसो ने कहा कि एआई पॉलिसी ऑब्जवेटरी नीति निर्माताओं को विकास संग आगे बढ़ते रहने में मदद करेगी। हम सरकार और प्रमुख तकनीकी कंपनियों के लीडर्स के साथ सीधे काम करते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article