Vivo के 50MP कैमरा वाले ये दो स्मार्टफोन्स अब हुए सस्ते, जानें नई कीमतें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2022, 10:22 AM IST

Vivo Y33s को भारत में पिछले साल अगस्त में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। वहीं, Vivo Y33T की लॉन्चिंग इस साल जनवरी में की गई थी। अब इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत घटा दी गई है।

Vivo के 50MP कैमरा वाले ये दो स्मार्टफोन्स अब हुए सस्ते, जानें नई कीमतें

Vivo Y33s को भारत में पिछले साल अगस्त में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। वहीं, Vivo Y33T की लॉन्चिंग इस साल जनवरी में की गई थी। अब इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत घटा दी गई है। ये दोनों ही फोन्स डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में लगभग एक जैसे ही हैं। 

Vivo Y33T के 8+128GB वेरिएंट को 18,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि, अब इसकी कीमत 1,000 रुपये कम कर दी गई है। ऐसे में अब इसे 17,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। ग्राहक फोन को इस नई कीमत में वीवो ऑनलाइन स्टोर और Amazon-Flipkart से भी खरीद सकते हैं। 

Vivo Y33s की बात करें तो इसे 17,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि, बाद में इसकी कीमत 1,000 रुपये पिछले साल अक्टूबर में बढ़ाई गई थी। इसके बाद फोन की कीमत 18,990 रुपये हो गई थी। हालांकि, अब ग्राहक फिर से इसके 8+128GB वेरिएंट को 17,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन को ग्राहक वीवो ऑनलाइन स्टोर और फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे। 

Vivo Y33T के स्पेसिफिकेशन्स 

ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 128GB स्टोरेज के साथ ऑक्टा-कोर Snapdragon 680 प्रोसेसर मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, Wi-Fi, Bluetooth v5, GPS, FM radio और एक USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। 

Vivo Y33s के स्पेसिफिकेशन्स 

ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर चलता है और इसमें MediaTek Helio G80 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB की है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi, 4G, Bluetooth v5, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मौजूद है। 

वहीं, Vivo Y33T और Y33s में 6.58-इंचFHD+ डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 5,000mAh बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग, 16MP फ्रंट कैमरा और 8GB रैम कॉमन है। 

End of Article