बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme का नया स्मार्टफोन, कीमत करीब 14,300 रुपये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 10:17 AM IST

Realme ने चीन में अपने एक नए स्मार्टफोन Realme Q5i को लॉन्च कर दिया है। इस नए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर और डुअल 5G कनेक्शन दिया गया है।

बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme का नया स्मार्टफोन, कीमत करीब 14,300 रुपये

Realme ने चीन में अपने एक नए स्मार्टफोन Realme Q5i को लॉन्च कर दिया है। इस नए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर और डुअल 5G कनेक्शन दिया गया है। इसकी बैटरी 5,000mAh की है और यहां 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है। 

Realme Q5i की कीमत चीन में 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए CNY 1,199 (लगभग 14,300 रुपये) और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,299 (लगभग 15,500 रुपये) रखी गई है। इसे ग्रेफाइट ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 

Realme Q5i के स्पेसिफिकेशन्स 

ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 बेस्ड Realme UI 3.0 पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट, 600 nits पीक ब्राइटनेस और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.58-इंच फुल-HD+ (2,400x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। 

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 13MP डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही यहां इंप्रूव्ड नाइट मोड, AI ID फोटोग्राफी और पोर्ट्रेट मोड भी दिया गया है। इसकी बैटरी 5,000mAh की है और यहां 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। 

इस हैंडसेट में Hi-Res सर्टिफाइड डुअल स्पीकर्स भी दिए गए हैं। यहां फास्ट अनलॉकिंग के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसमें 5GB तक वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मौजूद है। 

End of Article