लॉन्च से पहले सामने आई OnePlus के इस नए स्मार्टफोन की फोटो, 20 हजार हो सकती है कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2022, 08:10 PM IST

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को भारत में 28 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल फोन की लॉन्चिंग से पहले कंपनी इसकी एक तस्वीर जारी की है। इसमें फोन के डिजाइन को देखा जा सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक ये फोन 8GB तक रैम और ऑक्टा-कोर Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ आएगा।

लॉन्च से पहले सामने आई OnePlus के इस नए स्मार्टफोन की फोटो, 20 हजार हो सकती है कीमत

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को भारत में 28 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल फोन की लॉन्चिंग से पहले कंपनी इसकी एक तस्वीर जारी की है। इसमें फोन के डिजाइन को देखा जा सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक ये फोन 8GB तक रैम और ऑक्टा-कोर Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ आएगा। इस फोन को भारत में OnePlus 10R 5G और OnePlus Nord Buds के साथ लॉन्च किया जाएगा। 

ट्विटर पर OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की जो तस्वीर कंपनी ने शेयर की है। इसमें अपकमिंग वनप्लस स्मार्टफोन के रियर डिजाइन को देखा जा सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को देखा जा सकता है। इसका कैमरा मॉड्यूल Realme 9 Pro+ 5G से मिलता जुलता है। 

वनप्लस का लोगो रियर पैनल के सेंटर में दिया गया है। वहीं, पावर बटन फोन के राइट साइड में मौजूद है। फोन के बॉटम में 3.5mm हेडफोन जैक भी देखने को मिल सकता है। एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की शुरुआती कीमत 20,000 रुपये हो सकती है। 

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स 

लीक्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.9-इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही इसमें 8GB तक रैम के साथ ऑक्टा-कोर Snapdragon 695 प्रोसेसर मिल सकता है। इस अपकमिंग फोन में 256GB तक स्टोरेज भी दिया जा सकता है। 

फोटो और वीडियो के लिए इसके रियर में 64MP प्राइमरी कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा मौजूद हो सकता है। इसकी बैटरी 5,000mAh की हो सकती है और यहां 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, इन स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि कंपनी की ओर से नहीं की गई है। 

End of Article