Realme का ये धाकड़ स्मार्टफोन भारत में 7 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें खास बातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2022, 07:33 PM IST

Realme GT 2 Pro को भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। ये जानकारी कंपनी ने मीडिया भेजकर दी है। इस फोन को सबसे पहले चीन में जनवरी में लॉन्च किया गया था। वहीं, पिछले महीने इसे बार्सीलोना में MWC 2022 के दौरान रेगुलर Realme GT 2 के साथ लॉन्च किया गया था।

Realme का ये धाकड़ स्मार्टफोन भारत में 7 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme GT 2 Pro को भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। ये जानकारी कंपनी ने मीडिया भेजकर दी है। इस फोन को सबसे पहले चीन में जनवरी में लॉन्च किया गया था। वहीं, पिछले महीने इसे बार्सीलोना में MWC 2022 के दौरान रेगुलर Realme GT 2 के साथ लॉन्च किया गया था। Realme GT 2 Pro में 120Hz 2K AMOLED और ऑक्टा-कोर  Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर मिलता है। 

आज यानी गुरुवार को रियलमी ने एक मीडिया इनवाइट भेजकर भारत में Realme GT 2 Pro के लिए लॉन्च डेट को कंफर्म किया। कंपनी ने जानकारी दी है कि Realme GT 2 Pro को एक वर्चुअल लॉन्च इवेंट के जरिए 7 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इवेंट की लाइवस्ट्रीमिंग कंपनी के YouTube और Facebook चैनल के जरिए की जाएगी। लॉन्च इवेंट की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे से की जाएगी। 

Realme GT 2 Pro की कीमत भारत में चीन वाली कीमत के आसापास रखी जा सकती है। चीन में इस फोन को CNY 3,899 (लगभग 46,700 रुपये) रखी गई थी। वहीं, यूरोप में इसे EUR 749 (लगभग 63,100 रुपये) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। इसे दोनों ही बाजारों में पेपर ग्रीन, पेपर वाइट और स्टील ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 

Realme GT 2 Pro के स्पेसिफिकेशन्स 

ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 बेस्ड Realme UI 3.0 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच 2K (1,440x3,216 पिक्सल) LTPO 2.0 AMOLED सुपर रिएलिटी डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 12GB तक रैम के साथ Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर मौजूद है। 

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 32MP का कैमरा मौजूद है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसकी बैटरी 5,000mAh की है और यहां 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। उम्मीद है कि यही फीचर्स फोन के इंडियन वेरिएंट में भी देखने को मिलेंगे। 

End of Article