अगर खरीदना चाहते हैं 14 हजार से कम में नया स्मार्टफोन, तो जान लें इस हैंडसेट के फीचर्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 08:22 PM IST

Oppo ने भारत में अपना एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसमें बड़ी बैटरी और 13MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

अगर खरीदना चाहते हैं 14 हजार से कम में नया स्मार्टफोन, तो जान लें इस हैंडसेट के फीचर्स

Oppo A57e को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G35 प्रोसेसर, 13MP डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन की कीमत 14 हजार रुपये से भी कम रखी गई है। ये Oppo A57 (2022) से मिलता-जुलती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 

कीमत 

Oppo A57e की कीमत भारत में सिंगल 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए 13,999 रुपये रखी गई है। ग्राहक ओप्पो के इस नए स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इसे ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 

Oppo A57e के स्पेसिफिकेशन्स 

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफओन एंड्रॉयड 12 बेस्ड ColorOS 12.1 पर चलता है और इसमें 600 nits ब्राइटनेस के साथ  6.56-इंच HD+ (1,612x720 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G35 प्रोसेसर मौजूद है। 

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 13MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 8MP कैमरा मौजूद है। इसकी इंटरनल मेमोरी 64GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें  4G, Wi-Fi, Bluetooth v5.2, a USB Type-C पोर्ट और एक 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। 

Oppo A57e की बैटरी 5,000mAh की है और यहां 33W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। 

End of Article