इंतजार खत्म! भारत में लॉन्च हुआ दमदार OnePlus 10 Pro, iPhone 13 से करेगा मुकाबला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2022, 08:27 PM IST

OnePlus 10 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन है। इसमें टॉप एंड Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है।

इंतजार खत्म! भारत में लॉन्च हुआ दमदार OnePlus 10 Pro, iPhone 13 से करेगा मुकाबला

OnePlus 10 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन है। इसमें टॉप एंड Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। OnePlus 10 Pro का मुकाबला भारत में Samsung Galaxy S22, iQoo 9 Pro और iPhone 13 जैसे फोन्स से रहेगा। 

OnePlus 10 Pro के बेस 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 66,999 रुपये रखी गई है। वहीं, इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 71,999 रुपये तय की गई है। इसे एमेराल्ड फॉरेस्ट और वोल्केनिक ब्लैक वाले दो कलर ऑप्शन में उतारा गया है। इस फोन की ओपन सेल भारत में 5 अप्रैल से होगी। 

OnePlus 10 Pro के स्पेसिफिकेशन्स 

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 बेस्ड OxygenOS 12.1 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच QHD+ (1,440x3,216 पिक्सल) Fluid AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 12GB तक LPDDR5 रैम के साथ ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर मौजूद है। 

OnePlus 10 Pro के रियर में 48MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 8MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 32MP का कैमरा मौजूद है। इसमें  256GB तक UFS 3.1 इंटरनल मेमोरी दी गई है। 

इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसमें Dolby Atmos सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इसकी बैटरी 5,000mAh की है और यहां 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 

End of Article