Lenovo Legion Y90 कंपनी का एक अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन है, जिसका ऑफिशियल वीडियो टीजर कंपनी ने हाल ही में जारी किया था। कंपनी ने फिलहाल इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन डिटेल की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। इस अपकमिंग फोन के स्पेसिफिकेशन्स Weibo पर लीक हुए हैं और पता चला है कि ये 22GB रैम के साथ आएगा।
Lenovo Legion Y90 के स्पेसिफिकेशन्स
एक टिप्स्टर के मुताबिक, Lenovo Legion Y90 में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.92-इंच E4 Samsung AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। साथ ही इसमें बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरिएंस के लिए 720Hz टच सैंपलिंग रेट दिए जाने की भी बात सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर मिल सकता है।
जो स्पेसिफिकेशन्स लीक्स के जरिए पता चले हैं उनके मुताबिक, इस गेमिंग स्मार्टफोन में 22GB तक रैम और 640GB तक स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इसमें 5,600mAh की बैटरी के साथ 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद होगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 64MP प्राइमरी कैमरा और 16MP सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। वहीं, सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 44MP का कैमरा मिलेगा।
टिप्स्टर ने कई गेमिंग बेस्ड फीचर्स Lenovo Legion Y90 में होने की भी जानकारी दी है। टिप्स्टर के मुताबिक इसमें हैप्टिक फीडबैक के लिए डुअल X-axis मोटर्स, डुअल फैंस के साथ Frost Blade 3.0 कूलिंग सिस्टम और गेमिंग के लिए 6 डेडिकेटेड बटन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
