11,999 रुपये वाले इस स्मार्टफोन की बिक्री भारत में शुरू, दमदार हैं फीचर्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2022, 06:19 PM IST

Infinix Note 12 की बिक्री भारत में शुरू कर दी गई है। इस फोन को भारत में 20 मई को Infinix Note 12 Turbo के साथ लॉन्च किया गया था। इस फोन को 6GB तक रैम और MediaTek Helio G88 प्रोसेसर के साथ उतारा गया है।

11,999 रुपये वाले इस स्मार्टफोन की बिक्री भारत में शुरू, दमदार हैं फीचर्स

Infinix Note 12 की बिक्री भारत में शुरू कर दी गई है। इस फोन को भारत में 20 मई को Infinix Note 12 Turbo के साथ लॉन्च किया गया था। इस फोन को 6GB तक रैम और MediaTek Helio G88 प्रोसेसर के साथ उतारा गया है। साथ ही इसमें 180Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। 

Infinix Note 12 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। इस हैंडसेट को ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। ग्राहक इसे अब फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। 

साथ ही ग्राहक एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन्स पर 1,000 रुपये तक 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। साथ ही ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट RBL बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स पर भी मिलेगा। 

Infinix Note 12 के स्पेसिफिकेशन्स 

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन  एंड्रॉयड 11 बेस्ड X OS 10.6 पर चलता है और इसमें 6.7-इंच फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6GB तक रैम के साथ MediaTek Helio G88 प्रोसेसर मौजूद है। 

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। 

End of Article