एप्पल आईफोन को टक्कर देने आ रहा है गूगल का नया स्मार्टफोन! शानदार फीचर्स के साथ इस दिन होगा लॉन्च

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2020, 02:07 PM IST

Google pixel 4a Smartphone Features: गूगल ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन पिक्सल के नए वैरिएंट को लॉन्च करने तैयारी कर रहा है। अक्सर पिक्सल की तुलना एप्पल के स्मार्टफोन से की जाती रही है।

एप्पल आईफोन को टक्कर देने आ रहा है गूगल का नया स्मार्टफोन! शानदार फीचर्स के साथ इस दिन होगा लॉन्च

सैन फ्रांसिस्को: गूगल आगामी 13 जुलाई को पिक्सल श्रंखला का अगला स्मार्टफोन पिक्सल 4ए लॉन्च करने की योजना बना रहा है। विश्वसनीय अंदरूनी सूत्र एप्पल और सीरियल लीकस्टार जॉन प्रोसेर के अनुसार, पिक्सेल 4ए केवल ब्लैक और बेयरली ब्लू कलर में आने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी फोन में 5जी सपोर्ट नहीं करेगा।

यह फोन को पहले कंपनी के वार्षिक डेवलपर्स सम्मेलन, गूगल आई/ओ 2020 के दौरान अनावरण किया जाना था, लेकिन कोरोनोवायरस महामारी के कारण इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि सर्च इंजन दिग्गज पिक्सल 4ए के लिए ऑनलाइन लॉन्च इवेंट आयोजित करेगा या नहीं।

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, यह स्मार्टफोन 5.81 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले प्लस के साथ 1080 मेगा पिक्सल रिजोल्यूशन स्पोर्ट के साथ आने की उम्मीद है। यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ होगा, जो 6जीबी रैम और 64जीबी नॉन एक्सपैडबल इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध होगा।



यह डिवाइस 12-मेगापिक्सल के रियर कैमरा, और फ्रंट में 8-मेगापिक्सल शूटर के साथ आएगा। इसमें 3,080 एमएच की बैटरी मिलेगी जो 18 वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो, इसे 399 डॉलर में बिकने की उम्मीद है।

End of Article