स्पेस स्टेशन से अंतरिक्ष यात्री ने शेयर की इस साल के पहले चंद्र ग्रहण की अद्भुत तस्वीर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2022, 05:58 PM IST

साल 2022 का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण सोमवार 16 मई को दिखाई दिया। इसकी काफी चर्चा हुई। साउथ अमेरिका जैसी कुछ जगहों पर रहने वाले लोगों को इस मौके की कई खास तस्वीरें कैप्चर करने का मौका भी मिला। हालांकि, ये मौका सभी लोगों को नहीं मिला।

स्पेस स्टेशन से अंतरिक्ष यात्री ने शेयर की इस साल के पहले चंद्र ग्रहण की अद्भुत तस्वीर

साल 2022 का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण सोमवार 16 मई को दिखाई दिया। इसकी काफी चर्चा हुई। साउथ अमेरिका जैसी कुछ जगहों पर रहने वाले लोगों को इस मौके की कई खास तस्वीरें कैप्चर करने का मौका भी मिला। हालांकि, ये मौका सभी लोगों को नहीं मिला। 

लेकिन, धरती से कई किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष से इसकी इस बेहद खास तस्वीर निकल कर आई है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के एक अंतरिक्ष यात्री ने जीरो ग्रेविटी में साल के पहले पूर्ण चंद्र ग्रहण की अद्भुत तस्वीर को कैद किया है। 

दरअसल ग्रहण के दौरान 'ब्लड मून' की इन खास तस्वीरों को सोमवार को ट्विटर पर यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) की अंतरिक्षयात्री Samantha Cristoforetti ने पोस्ट किया है। 

Samantha ने ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा है 'अंतरिक्ष से शुभ सोमवार! क्या आप इतने भाग्यशाली थे कि कल रात चंद्र ग्रहण देख पाए हों? हम थे।'

तस्वीर में चंद्रमा आंशिक रूप से दिखाई दे रहा है। क्योंकि, चंद्र ग्रहण रके दौरान पृथ्वी इसके और सूर्य के बीच में आ गया था। 

आपको बता दें Samantha 27 अप्रैल को स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के जरिए अंतरिक्ष गईं थीं। तब से वो ISS में हैं। स्पेस स्टेशन में ये उनकी दूसरी यात्रा है। 

साल का पहला चंद्र ग्रहण इस बार भारत में दिखाई नहीं दिया। इसे दक्षिण और उत्तरी अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप, अफ्रीका और पूर्वी प्रशांत सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों में देखा गया।

End of Article