Amazon Great Republic Day Sale की घोषणा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा कर दी गई है। इस सेल के दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और किचन अप्लायंसेज पर भारी डील्स और डिस्काउंट मिलेंगे। ग्राहकों को स्मार्टफोन्स पर 40 प्रतिशत तक, कैमरा और लैपटॉप्स पर 70 प्रतिशत तक और Amazon Alexa, Fire TV और Kindle डिवाइसेज पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
Amazon द्वारा SBI कार्ड होल्डर्स और Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को डिस्काउंट भी दिया जाएगा। साथ ही Bajaj Finserv पर नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स भी ग्राहकों को मिलेंगे। ग्राहकों को सेल के दौरान स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, टैबलेट्स और TVs पर 16,000 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।
Amazon पर एक डिडेकेटेड पेज बताया गया है कि ग्रेट रिपब्लिक डे सेल जल्द शुरू होने वाली है। फिलहाल सेल के लिए 'कमिंग सून' टैगलाइन इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने डेट की घोषणा नहीं की है। सेल का एक्सेस Amazon Prime मेंबर्स को 24 घंटे पहले से ही मिल जाएगा।
अमेजन ने फिलहाल डिटेल में सेल में मिलने वाली डील्स के बारे में जानकारी नहीं दी है। हालांकि, सेल में मिलने वाली डील्स का टीजर जरूर जारी किया है। सेल के दौरान 80 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जाएंगे। इसमें सैमसंग, शाओमी और Tecno के नए फोन्स भी शामिल होंगे।
इस अपकमिंग ग्रेट रिपब्लिक डे सेल के दौरान कैमरा पर 50 प्रतिशत तक, स्मार्टफोन्स पर 40 प्रतिशत तक, स्मार्टवॉच पर 60 प्रतिशत तक और लैपटॉप्स पर 40,000 रुपये तक छूट मिलेगी। साथ ही फ्रीज और वॉशिंग मशीन जैसे बड़े अप्लायंसेज पर 50 प्रतिशत की छूट का फायदा ग्राहकों को मिलेगा। इसी तरह ढेरों और प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट ग्राहकों को सेल के दौरान देखने को मिलेंगे।
