Airtel vs Vi vs Jio: 1 महीने की वैलिडिटी वाले नए प्लान्स की लिस्ट यहां देखें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2022, 02:09 PM IST

Airtel, Vodafone Idea (Vi) और Reliance Jio ने हाल ही में एक महीने की वैलिडिटी वाले नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। पहले टेलीकॉम कंपनियां 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स ग्राहकों को ऑफर करती थीं। हालांकि, अब कंपनियां ग्राहकों को 30 या 31 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स ऑफर कर रही हैं।

Airtel vs Vi vs Jio: 1 महीने की वैलिडिटी वाले नए प्लान्स की लिस्ट यहां देखें

Airtel, Vodafone Idea (Vi) और Reliance Jio ने हाल ही में एक महीने की वैलिडिटी वाले नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। पहले टेलीकॉम कंपनियां 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स ग्राहकों को ऑफर करती थीं। हालांकि, अब कंपनियां ग्राहकों को 30 या 31 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स ऑफर कर रही हैं। ऐसे में अगर आप एक महीने की वैलिडिटी वाले प्लान्स खोज रहे हैं तो हम आपको इनके बारे में बताने जा रहे हैं। 

एक महीने की वैलिडिटी वाले Airtel के प्लान्स: 

ग्राहकों को कंपनी की वेबसाइट पर 296 रुपये वाला प्लान दिखाई देगा। ये 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, रोज 100SMS और टोटल 25GB ग्राहकों को मिलेगा। एक बार डेटा खत्म होने के बाद ग्राहकों को 50 पैसे प्रति MB की दर से भुगतान करना होगा। 

अगर आप थोड़े से पैसे और खर्च कर पाएं तो आप 319 रुपये वाले एयरटेल प्रीपेड प्लान को खरीद सकते हैं। इसमें ग्राहकों को रोज 100SMS, अनलिमिटेड कॉल्स और रोज 2GB डेटा मिलेगा। एक बार जैसे ही दिया गया डेटा खत्म हो जाएगा वैसे ही इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी। इसमें ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। 

एक महीने की वैलिडिटी वाले Jio के प्लान्स: 

Jio ग्राहकों को 296 रुपये का एक प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है। इसकी वैलिडिटी 30 दिन की है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, रोज 100SMS और 25GB डेटा मिलेगा। अगर आपका बजट कम है तो आप 209 रुपये वाले प्लान के बारे में भी सोच सकते हैं। लेकिन, ये प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, रोज 100SMS और रोज 1GB डेटा ग्राहकों को दिया जाता है। साथ ही कंपनी 259 रुपये वाला प्लान भी ऑफर करती है। इस प्लान में ग्राहकों 1 महीने की वैलिडिटी, रोज 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और रोज 100SMS मिलेगा। 

एक महीने की वैलिडिटी वाले Vi के प्लान्स: 

कंपनी अपने ग्राहकों को 327 रुपये वाला प्लान ऑफर कर रही है। इसे देश में हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, रोज 100SMS और टोटल 25GB डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है। 

अगर आप 31 दिन वाला प्लान चाहते हैं तो कंपनी के 337 रुपये वाले प्लान को खरीद सकते हैं। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, रोज 100SMS और 28GB डेटा दिया जा रहा है। साथ ही आपको बता दें कि ऊपर बताए गए सभी प्लान में कई और फायदे भी दिए जाते हैं। 

End of Article