टेक एंड गैजेट्स

Arattai में AI फीचर्स के लिए मिलेगा Zia AI का सपोर्ट, WhatsApp की बढ़ेगी टेंशन

मणि वेम्बू के मुताबिक AI का सपोर्ट अब सिर्फ एक फीचर तक सीमित नहीं रह गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब किसी भी सॉफ्टवेयर के लिए एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि कई सारे ऐसी जगह हैं जहां पर एआई का सपोर्ट जरूरी है।

Image

Arattai ऐप में मिलेंगे एआई फीचर्स। (फोटो क्रेडिट-Digit)

स्वदेशी सोशल मीडिया ऐप Arattai इस समय जमकर सुर्खियों में छाया हुआ है। Arattai को दिग्गज इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp का कड़ा प्रतिद्वंदी मना जा रहा है। अब तो लोगो ने इस स्वदेशी मैसेजिंग ऐप को वॉट्सऐप के अल्टरनेटिव के तौर पर भी देखना शुरू कर दिया है। Arattai को Zoho Corporation की तरफ से लॉन्च किया गया है जिसके फाउंडर श्रीधर वेम्बू हैं। कंपनी अपने इस मैसेजिंग ऐप को लगातार अपग्रेड कर रही है और इसमें नए-नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं। Arattai यूजर्स के लिए अच्छी खबर यह है कि बहुत जल्द कंपनी इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले फीचर्स भी देने वाली है।

WhatsApp की बढ़ेगी टेंशन

Arattai में यूजर्स को एआई फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा इस बात की जानकारी खुद Zoho CEO मणि वेम्बू ने दी। उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले अगले कुछ महीने में कंपनी अपने खुद के एआई सिस्टम Zia Ai को Arattai में इंटीग्रेट कर सकती है। Arattai में एआई सपोर्ट मिलने के बाद यूजर्स के लिए कई सारे काम बेहद आसान होने वाले हैं। Arattai में एआई फीचर्स का सपोर्ट मिलने के बाद WhatsApp की टेंशन बढ़ने वाली है।

मणि वेम्बू के मुताबिक AI का सपोर्ट अब सिर्फ एक फीचर तक सीमित नहीं रह गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब किसी भी सॉफ्टवेयर के लिए एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि कई सारे ऐसी जगह हैं जहां पर एआई का सपोर्ट जरूरी है। उनके मुताबिक चाहे संदिग्ध मैसेज की पहचान करना हो, यूजर को डायरेक्ट रिप्लाई करने में मदद समेत कई सारी ऐसी जगहें हैं जहां पर हम लगातार काम कर रहे हैं।

LLM पर काम करता है Zia AI

आपको बता दें कि Zoho का Zia AI एक लॉर्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) है जो कि ChatGPT और Gooogle Gemini की तरह काम करता है। कंपनी ने इसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था और अभी Zoho Mail, CRM और Writer जैसे बिजनेस टूल में कंपनी इसका इस्तेमाल कर रही है। कंपनी की मानें तो Zia AI पूरी तरह से प्राइवेट क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करता है। इसका साफ मतलब है कि ऐप में इस्तेमाल होने वाले यूजर डेटा को कहीं बाहर नहीं भेजा जाता और न ही किसी दूसरे मॉडल के लिए डेटा का उपयोग किया जाता है।

कंपनी के मुताबिक प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा उसके Arattai App में भी लागू की जा रही है। कंपनी के सीईओ ने बताया कि बिजनेस ऐप में Zia AI के जरिए कई सारी मजबूत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमताएं जोड़ी हैं। Zoho का कहना है कि उनका पूरा फोकस यूजर्स को प्राइवेसी देना और उनके एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article