जिस तरह से स्मार्टफोन के सेगमेंट में iPhones का नाम सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स में गिना जाता है, ठीक उसी तरह लैपटॉप के सेगमेंट में Macbook सबसे प्रीमियम लैपटॉप में गिने जाते हैं। मैकबुक इतने अधिक महंगे होते हैं कि हर कोई चाह कर भी इन्हें नहीं खरीद पाता। अगर आप भी सिर्फ महंगे होने की वजह से मैकबुक नहीं खरीद पा रहे हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। दरअसल टेक दिग्गज एप्पल अब किफायती सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी कर रहा है जिससे Macbook को खरीदना आसान हो जाएगा।
हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने फैंस के लिए लो कॉस्ट मैकबुक डिजाइन कर रही है। बताया जा रहा है कि यह सस्ता मैकबुक आईफोन के A सीरीज वाले चिपसेट पर बेस्ड होगा। कंपनी इस मैकबुक को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार कर रही है जो लो बजट में प्रीमियम मैकबुक खरीदना चाहते हैं।
आईफोन का चिपसेट होगा इस्तेमाल
DigiTimes की रिपोर्ट के अनुसार एप्पल अपने बजट मैकबुक में iPhone 16 Pro का A18 Pro प्रो में इस्तेमाल करेगा। बता दें कि अब तक एप्पल की तरफ से पिछले कुछ सालों में जितने भी मैकबुक लॉन्च किए हैं उनमें कंपनी ने M-सीरीज का चिपसेट इस्तेमाल किया था। हालांकि अब A सीरीज के चिपसेट के साथ आने के बाद मैकबुक की कीमत में बड़ी गिरावट आ सकती है।
सस्ते मैकबुक की संभावित कीमत
A सीरीज के चिपसेट के साथ मैकबुक खरीदना काफी ज्यादा अफोर्डेबल हो जाएगा। आप विंडोज लैपटॉप की कीमत में मैकबक को खरीदकर घर ले जा सकते हैं। फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से इसकी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है और ना ही प्राइस डिटेल दी गई है। लेकिन, लीक्स की मानें तो A सीरीज वाले मैकबुक को कंपनी 599 डॉलर यानी लगभग 52,000 लेकर 699 डॉलर यानी करीब 61,000 रुपये के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। अगर इस कीमत में मैकबुक लॉन्च होते हैं तो यह अब तक के सबसे सस्ते मैकबुक होने वाले हैं।
लॉन्च डेट और फीचर्स
लीक्स में अफोर्डेबल मैकबुक के फीचर्स भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि सस्ता एप्पल लैपटॉप 12.9 इंच से लेकर 13.6 इंच की डिस्प्ले साथ के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कॉम्पैक्ट साइज होने की वजह से इसे आसानी से कैरी करके कहीं भी ले जाया जा सकेगा। कलर वेरिएंट की बात करें तो इसे कंपनी ब्लू, पिंक, सिल्वर और एयलो कलर में लॉन्च कर सकती है। इसके लॉन्च की बात करें तो कंपनी इसके ट्रायल प्रोडक्शन को दिसंबर में शुरू कर सकती है। इसके बाद 2026 के शुरआती महीनों में इसे लॉन्च किया जा सकता है।
