WhatsApp Latest Features: वॉट्सऐप आज के समय में सबसे जरूरी ऐप्लिकेशन बन चुका है। इंस्टेंट मैसेजिंग के साथ-साथ अब ये फोटोज, डाक्यूमेंट शेयरिंग के लिए भी सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। दुनियाभर में करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल अपने फोन में करते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितना महत्वपूर्ण ऐप है। इतने बड़े यूजर बेस के की सेफ्टी और सिक्योरिटी के लिए कंपनी समय-समय पर नए-नए फीचर्स लाती रहती है। इसी कड़ी में WhatsApp ने अपने यूजर्स की सिक्योरिटी की लेयर को एक कदम और बढ़ा दिया है।
WhatsApp ने प्लेटफॉर्म को सिक्योर करने के लिए Passkey में एक नया फीचर जोड़ दिया है। अब यूजर्स को Passkey Encrypted Backup की सुविधा मिलेगी। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने फिंगरप्रिंट, चेहरे और पासवर्ड का इस्तेमाल करके गूगल ड्राइव या फिर आईक्लाउड पर मौजूद चैट बैकअप को सुरक्षित रख पाएंगे। इस फीचर के बाद यूजर्स के लिए एक डिवाइस से दूसरी डिवाइस में चैट ट्रांसफर करना भी आसान हो जाएगा।
डेटा पहले से ज्यादा होगा सिक्योर
अगर आपको याद नहीं तो बता दें कि WhatsApp की तरफ से पिछले साल मई के महीने में पासकी फीचर को लॉन्च किया गया । इस फीचर की मदद से यूजर्स को पासवर्ड की जगह फिंगरप्रिंट और फेस लॉक से लॉग-इन करने की सुविधा मिलती है। वॉट्सऐप के नए Passkey Encrypted Backup यूजर्स को अब सेफ्टी की एक और एक्स्ट्रा लेयर देगा। इससे यूजर्स के प्राइवेट चैट्स, फोटो, वॉइस नोट के बैकअप पूरी तरह से सिक्योर रहेंगे और इन्हें यूजर्स के अलावा कोई और एक्सेस नहीं कर पाएगा।
डेटा ट्रांसफर करना होगा आसान
अगर आप अपने डेटा को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर करना चाहते हैं तो इसका प्रॉसेस भी आसान हो जाएगा। अब आपको डेटा ट्रांसफर के लिए पासवर्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। WhatsApp ने इस फीचर को दुनियाभर के यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है। हालांकि आपको बता दें कि यह रोलआउट फेज वाइज हो रहा है इसलिए आपको फीचर मिलने पर थोड़ी देरी हो सकती है।
