Apple in India: एप्पल आईफोन मॉडल को अब भारत में ही बनाया जा रहा है। आईफोन के बाद अब कंपनी जल्द ही भारत में अपने आईपैड का निर्माण फिर से शुरू कर सकती है। चीन से निर्भरता कम करने के लिए और चीन की BYD के साथ बातचीत के बाद टेक दिग्गज भारत में आईपैड बनाने के लिए मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर की तलाश शुरू कर सकती है।
भारत में फिर से बनेंगे आईपैड
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया गया है, "बीवाईडी भारत में आईपैड के लिए फैक्ट्री स्थापित करने के लिए लगभग तैयार था, लेकिन मंजूरी में एक समस्या थी और अब स्थिति काफी बदल गई है। अब हम अगले दो से तीन वर्षों तक (एप्पल) को आगे बढ़ने में मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें पर्याप्त वृद्धि होगी।"
क्या भारत में बनेंगे एप्पल लैपटॉप और डेस्कटॉप?
अधिकारी ने कहा कि भारत यह भी चाहता है कि आने वाले सालों में एप्पल भारत में लैपटॉप और डेस्कटॉप बनाने पर विचार करे। उन्होंने कहा कि कंपनी ने सरकार के साथ अगले 2-3 सालों के लिए भारत के लिए “बड़े प्लान” साझा किए हैं। आउटलेट के अनुसार अधिकारी ने कहा, “वे भारत में एक वैकल्पिक सप्लाई चैन बनाना चाहते हैं और इसके लिए कंपनी नए पार्टनर बना सकती है वहीं पार्टनर्स अपनी क्षमताओं को और बढ़ाएंगे।”
