टेक एंड गैजेट्स

सस्ते में मिल रहा iPhone 15, यहां मिल रहा 13000 का डिस्काउंट

Apple iPhone 15 Price Cut in India: आईफोन 14 में डायनामिक आइलैंड के साथ स्लिम बेजेल्स और नॉचलेस डिजाइन मिलता है। फोन में पीछे की तरफ फ्रॉस्टेड ग्लास और थोड़ा बड़ा कैमरा लेंस मिलता है।

Image

Apple iPhone 15

Apple iPhone 15 Price Cut in India: यदि आप नया आईफोन 15 खरीदने का सोच रहे हैं तो यह सही समय है। फ्लिपकार्ट पर आईफोन 15 को बहुत ही कम कीमत पर उपलब्ध किया गया है। सेल में एप्पल आईफोन 15 को 13 हजार रुपये कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। वहीं इसके साथ बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर भी हैं। बता दें कि एप्पल आईफोन 15 के साथ 48MP वाला दमदार कैमरा सेटअप, USB-C पोर्ट, डायनेमिक आइलैंड और नया चिपसेट मिलता है।

Apple iPhone 15 Plus: कीमत और ऑफर

एप्पल आईफोन 15 के 128 जीबी वेरियंट को भारत में 79,900 रुपये की कीमत में पेश किया गया था। हालांकि, अब इस फोन को फ्लिपकार्ट सेल में 13 हजार के डिस्काउंट के बाद 66,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। आप बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील का उपयोग करके iPhone 15 पर और अधिक पैसे भी बचा सकते हैं।

यदि आप बैंक कार्ड से पेमेंट करके खरीदारी करते हैं तो फ्लिपकार्ट 2,000 रुपये की छूट दे रहा है, वहीं आईफोन 15 के साथ पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 54,990 रुपये तक की छूट मिल सकती है। इसके अलावा नो-कॉस्ट ईएमआई पर यूपीआई डिस्काउंट का ऑप्शन भी है। यानी आईफोन 15 को काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Apple iPhone 15: फीचर्स

बता दें कि Apple iPhone 15 को आईफोन 14 के अपग्रेड वर्जन के दौर पर अगस्त 2023 में पेश किया गया है। दोनों फोन के डिजाइन और फीचर्स बहुत हद तक एक जैसे हैं। आईफोन 14 में डायनामिक आइलैंड के साथ स्लिम बेजेल्स और नॉचलेस डिजाइन मिलता है। फोन में पीछे की तरफ फ्रॉस्टेड ग्लास और थोड़ा बड़ा कैमरा लेंस मिलता है। इसके साथ 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर है। इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी-सी पोर्ट मिलता है। इसमें A16 बायोनिक चिपसेट और 512 जीबी तक स्टोरेज ऑप्शन मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article