टेक एंड गैजेट्स

केवल 11000 में था भारत का पहला iPhone,न ड्यूल सिम, न फ्रंट कैमरा, फिर भी आधी रात लगती थी लंबी लाइन

एप्पल का पहला आईफोन जून 2007 में आया था। पर भारत में कंपनी ने पहले आईफोन को अगस्त 2008 में लॉन्च किया था। तब उसकी कीमत 11000 रु से भी कम थी। पहले आईफोन के फीचर्स भी बहुत कम थे।

Image

पहले आईफोन की कीमत 11000 रु से कम थी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 16 साल पहले लॉन्च हुआ था पहला आईफोन
  • पहले आईफोन की कीमत थी 11000 रु से कम
  • फोन में केवल 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज थी

Apple First Retail Store in India : भारत ने एप्पल में 25 साल पहले एंट्री की थी। भारत में अपने 25 साल पूरे करने के खास अवसर पर कंपनी दो रिटेल स्टोर भी खोलने जा रही है। इनमें पहला रिटेल स्टोर 18 अप्रैल को मुंबई में जियो वर्ल्ड ड्राइव और दूसरा 20 अप्रैल को दिल्ली के साकेत में खोला जाएगा। भारत में अपनी शुरुआत से अब तक एप्पल ने अपना काफी विस्तार किया है। अब एप्पल भारत में अच्छी क्ववांटिटी में आईफोन असेंबल भी कर रही है। इस अवसर हम आपको बताने जा रहे हैं कि पहले आईफोन के बारे में।

कब आया था पहला आईफोन

पहला आईफोन जून 2007 में पेश किया गया था। मगर इसे भारत में अगस्त 2008 में लॉन्च किया गया था। बता दें कि तब इसकी कीमत 10850 रु थी। कैमरे की बात करें तो एप्पल के पहले आईफोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया था, पर उसमें फ्रंट कैमरा नहीं था। फोन में केवल 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज थी और ये फोन आईओएस 3 पर बेस्ड था। एप्पल आईफोन का माप था 115.00x61.00x11.60 मिमी।

पहले फोन में भी था वाई-फाई

एप्पल आईफोन में कनेक्टिविटी के कई ऑप्शन थे, जिनमें वाई-फाई शामिल के अलावा ब्लूटूथ का फीचर था। फोन के सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और कंपास/ मैग्नेटोमीटर भी थे। वैसे तो उस समय भारत में अधिकतर स्मार्टफोन रिमूवेबल बैटरी के साथ आते थे, पर आईफोन में ये सुविधा नहीं थी। पहले आईफोन में फीचर्स बेहद कम थे। फिर भी इस फोन को खीरदने के लिए लोगों की आधी रात को लाइन लग जाती थी।

क्या था स्क्रीन का साइज

पहले आईफोन की स्क्रीन का साइज 3.50 इंच था। गैजेट्स 360 के अनुसार 412 मेगाहर्ट्ज वन-कोर वाले पहले आईफोन में केवल 128 एमबी की रैम थी। इसकी 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज को बढ़ाया भी नहीं जा सकता था।

कितनी लग पाती थीं सिम

पहले आईफोन में केवल 1 सिम ही लग पाती थी। फोन में तब टेम्परेचर सेंसर नहीं दिया गया था। बता दें कि एप्पल ने 2017 में भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। तब से इसने सप्लायर्स के साथ आईफोन मॉडल को असेंबल करने और कंपोनेंट्स की बढ़ती संख्या को प्रॉड्यूस करने के लिए काफी काम किया है। भारतीय सप्लायर्स के साथ इस सहयोग से देश भर में सैकड़ों हजारों लोगों को नौकरियां मिली हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब... और देखें

End of Article