टेक एंड गैजेट्स

भारत में शुरू हुआ पहला Apple Store, टिम कुक ने ऐसे किया आगाज

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 18, 2023, 12:14 PM IST

Apple के CEO Tim Cook पहली बार भारत आए हैं और वो भी देश में पहले Apple ओन्ड स्टोर की शुरुआत करने। ऐप्पल ब्रांड का अपना ये पहला स्टोर है जो मुंबई के BKC यानी बांद्रा कुर्ला कॉॅम्प्लैक्स में खोला गया है।

Image

इस स्टोर की ओपनिंग सेरेमनी में कंपनी के सीईओ टिम कुक पहली बार भारत पहुंचे हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में खुला पहला ऐप्पल स्टोर
  • कंपनी के सीईओ ने किया आगाज
  • पहली बार भारत आए हैं टिम कुक

First Apple Store In India Open For Customers In Mumbai BKC: ऐप्पल ने भारत में पहला कंपनी ओन्ड स्टोर मुंबई के बीकेसी यानी बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लैक्स में खोल दिया है। इस स्टोर की ओपनिंग सेरेमनी में कंपनी के सीईओ टिम कुक पहली बार भारत पहुंचे हैं। ऐेप्पल बीकेसी में 100 से ज्यादा कर्मचारी काम करेंगे जो 20 से ज्यादा भाषाएं जानते हैं। इस स्टोर के खुलने से पहले ही यहां भारी भीड़ जमा हो गई और ये सभी कंपनी ओन्ड इस पहले स्टोर का एक्सपीरियंस लेना चाह रहे हैं।

दिल्ली में ओपनिंग 20 अप्रैल को

ऐप्पल ने 18 अप्रैल को मुंबई बीकेसी में कंपनी का पहला ओन्ड स्टोर खोल दिया है। अब 20 अप्रैल को दूसरा स्टोर दिल्ली के साकेत में खोला जाने वाला है। पहली बार भारत आए ऐप्पल के सीईओ टिम कुक ने मुंबई पहुंचकर मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में उपस्थिति दर्ज की और बॉलीवुड की मशहूर एक्टर माधुरी दीक्षित के साथ वड़ापाव का मजा लूटा। ऐप्पल का पहला स्टोर मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लैक्स के जिओ वर्ल्ड ड्राइव मॉडल में खोला गया है।

22 ब्रांड की करा दी No एंट्री

कंपनी ने लीज एंग्रीमेंट (Lease Agreement) में 22 कंपनियों को रिलायंस जिओ वर्ल्ड ड्राइव मॉल में एंट्री से रोक लगाने के प्रावधान तय कर दिए हैं। इसमें अमेजन, फेसबुक, LG,गूगल, सोनी (Sony), Twitter जैसे ब्रांड पूरे एरिया में न तो अपने स्टोर खोल पाएंगे, न तो होर्डिंग लगा पाएंगे और न ही विज्ञापन कर पाएंगे। जाहिर है इस एंग्रीमेंट के जरिए एप्पल भारत में अपने पहले स्टोर को पूरी तरह एक्सक्लूसिव बनाना चाहता है और अपनी प्रतिस्पर्धी कंपनियों को कंप्टीशन से दूर रखना चाहता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article