टेक एंड गैजेट्स

Apple AirPods Max 2 भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 65 हजार रुपये से भी अधिक

हेडफोन में Digital Crown के जरिए आप दूर से iPhone या iPad में फोटो क्लिक या वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर सकते हैं। साथ ही, आप Siri को सिर हिलाकर (nod/shake) कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे नोटिफिकेशन को स्वीकार या अस्वीकार करना आसान हो जाता है।

Image

Apple AirPods Max 2 launched In India/Photo-APPLE

Apple ने अपने नए हेडफोन Apple AirPods Max 2 को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के Apple AirPods Max हेडफोन का दूसरा वर्जन है। Apple AirPods Max 2 के साथ प्रीमियम क्वॉलिटी ऑडियो, बेहतर न्वाइज कैंसिलेशन और कई सारे AI फीचर्स दिए गए हैं। ऐप्पल के नए हेडफोन में H2 चिपसेट दिया गया है जिसे लेकर कंपनी ने 1.5 गुना अधिक और प्रभावी एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन का दावा किया है। इससे हवाई जहाज, ट्रेन या भीड़-भाड़ वाली जगहों के बाहरी शोर को बेहतर तरीके से ब्लॉक किया जा सकता है।

Apple AirPods Max 2 की कीमत

भारत में इसकी कीमत 67,900 रुपये रखी गई है। इसकी प्री-ऑर्डर बिक्री 25 मार्च से शुरू होगी, जबकि अगले महीने की शुरुआत में यह रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

हाई-क्वालिटी साउंड और लॉसलेस ऑडियो

Apple के अनुसार, इस हेडफोन में हाई डायनामिक रेंज एम्प्लीफायर और बेहतर कंप्यूटेशनल ऑडियो प्रोसेसिंग दी गई है, जिससे साउंड ज्यादा क्लीन और रिच मिलता है। यह 24-bit, 48 kHz लॉसलेस ऑडियो को सपोर्ट करता है, खासतौर पर USB-C कनेक्शन के जरिए, जिससे म्यूजिक, मूवी और गेमिंग का अनुभव बेहतर हो जाता है। साथ ही, कम latency गेमिंग को और स्मूद बनाती है।

AI-पावर्ड स्मार्ट फीचर्स

H2 चिप के साथ कई नए इंटेलिजेंट फीचर्स जोड़े गए हैं जैसे-

  • Adaptive Audio: आसपास के माहौल के अनुसार ANC और transparency को ऑटो एडजस्ट करता है
  • Conversation Awareness: बात करते ही म्यूजिक वॉल्यूम कम कर देता है
  • Live Translation: Apple Intelligence की मदद से अलग-अलग भाषाओं में बातचीत आसान बनाता है
  • Voice Isolation: कॉल के दौरान आपकी आवाज को साफ रखता है

iPhone के लिए कैमरा रिमोट और जेस्चर कंट्रोल

हेडफोन में Digital Crown के जरिए आप दूर से iPhone या iPad में फोटो क्लिक या वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर सकते हैं। साथ ही, आप Siri को सिर हिलाकर (nod/shake) कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे नोटिफिकेशन को स्वीकार या अस्वीकार करना आसान हो जाता है।

क्रिएटर्स के लिए खास फीचर्स

AirPods Max 2 में स्टूडियो-क्वालिटी ऑडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया गया है, जो पॉडकास्टर्स, सिंगर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए काफी उपयोगी है। इसके अलावा Personalised Spatial Audio और head tracking के साथ यह Logic Pro जैसे प्रोफेशनल एप्स में ऑडियो मिक्सिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

सेफ्टी और स्मार्ट ऑडियो कंट्रोल

  • Loud Sound Reduction: अचानक तेज आवाज को कम करता है
  • Personalised Volume: आपकी सुनने की आदत के अनुसार वॉल्यूम एडजस्ट करता है

यह हेडफोन midnight, starlight, orange, purple और blue कलर में आएगा। Apple ने इसे पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाया है। मैग्नेट में 100% रिसाइकल रेयर अर्थ एलिमेंट और ईयर कूशन में रिसाइकल पॉलीस्टर है। पैकेजिंग भी पूरी तरह रिसाइकल करने लायक रखी गई है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पांडेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article