टेक एंड गैजेट्स

बारिश की बीच अमेजन की गर्मी वाली सेल, सैमसंग-एलजी के AC और फ्रिज पर 65% तक की छूट

गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए Amazon ने “Garmi Ki Taiyari” सेल की शुरुआत की है, जो 23 मार्च 2026 तक चलेगी यानी आज इस सेल का आखिरी दिन है। इस सेल में एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर पर आकर्षक छूट दी जा रही है। ग्राहकों को Samsung, LG, Voltas, Godrej और Haier जैसे बड़े ब्रांड्स पर 65% तक की छूट मिल रही है।

Image

Amazon Garmi Ki Taiyari Sale

देश की राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है। ऐसा लग रहा है कि सर्दी के बाद सीधे मॉनसून की शुरुआत हो गई है। इसी बीच आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए Amazon ने “Garmi Ki Taiyari” सेल की शुरुआत की है, जो 23 मार्च 2026 तक चलेगी यानी आज इस सेल का आखिरी दिन है। इस सेल में एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर पर आकर्षक छूट दी जा रही है। ग्राहकों को Samsung, LG, Voltas, Godrej और Haier जैसे बड़े ब्रांड्स पर 65% तक की छूट मिल रही है।

बैंक ऑफर्स से मिलेगा अतिरिक्त फायदा

इस सेल में बैंक ऑफर्स भी ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद हैं। Bank of Baroda, IndusInd Bank, HSBC और RBL Bank के क्रेडिट कार्ड पर 7.5% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा EMI पर खरीदारी करने पर 3,500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का विकल्प भी उपलब्ध है।

Daikin AC पर शानदार डील

Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC इस समय काफी सस्ते में उपलब्ध है। इसकी कीमत 53,830 रुपये से घटकर 34,490 रुपये कर दी गई है। यदि Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से भुगतान किया जाए तो अतिरिक्त छूट के बाद यह करीब 32,990 रुपये में मिल सकता है।

LG AC पर भारी डिस्काउंट

LG 1.5 Ton 5 Star Dual Inverter Split AC पर भी जबरदस्त ऑफर दिया जा रहा है। इसकी कीमत 78,990 रुपये से घटकर 41,990 रुपये हो गई है। State Bank of India कार्ड से भुगतान करने पर 1,500 रुपये की अतिरिक्त छूट के बाद यह और सस्ता मिल सकता है।

Samsung Smart AC की कम कीमत

Samsung 1.5 Ton 3 Star Smart Split AC को भी भारी डिस्काउंट के साथ पेश किया गया है। इसकी कीमत 78,990 रुपये से घटकर 36,290 रुपये हो गई है। Yes Bank कार्ड ऑफर के साथ इसकी कीमत और कम होकर करीब 34,790 रुपये तक पहुंच सकती है।

Godrej फ्रिज पर भी ऑफर

Godrej 244 L 3 Star Refrigerator को 38,790 रुपये की जगह 24,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर के साथ इसकी कीमत लगभग 23,490 रुपये तक कम हो सकती है।

Samsung फ्रिज पर बचत का मौका

Samsung 236 L 3 Star Refrigerator पर भी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। यह 35,999 रुपये की बजाय 27,990 रुपये में उपलब्ध है। क्रेडिट कार्ड ऑफर के बाद इसकी कीमत करीब 26,490 रुपये तक आ सकती है।

LG फ्रिज सबसे सस्ते में

एलजी 185 L 4 Star Refrigerator को 22,449 रुपये की बजाय 15,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर के साथ इसकी प्रभावी कीमत लगभग 14,791 रुपये हो जाती है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article