टेक एंड गैजेट्स

10 मिनट में घर पहुंचेगा सामान! अमेजन ने इस शहर में शुरू कर दी अल्ट्रा फास्ट डिलीवरी Amazon Now सर्विस

अगर आप अमेजन से ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। ई-कॉमर्स कंपनी अपनी 10 मिनट वाली डिलीवरी सर्विस को तेजी से एक्सपैंड कर रही है। अमेजन ने दिल्ली और बेंगलुरु के बाद अब एक और शहर में Amazon Now की सर्विस शुरू कर दी है।

Image

अमेजन तेजी से अपनी फास्ट डिलीवरी सर्विस को एक्सपैंड कर रही है।(फोटो क्रेडिट-Digit)

ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन अपने ग्राहकों को कई तरह की सर्विस ऑफर करती है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए कंपनी नई-नई सर्विस ला ही है। गुरुवार को अमेजन की तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया। कंपनी ने अपनी सुपर फास्ट अल्ट्रा डिलीवरी सर्विस Amazon Now का विस्तार कर दिया है। कंपनी अब इस सर्विस का फायदा मुंबई के ग्राहकों को भी देने जा रही है। कंपनी ने घोषणा की कि वह मुंबई के सेलेक्टेड एरिया में इस सर्विस को शुरू करने जा रही है।

आपको बता दें कि अमेजन अभी तक सिर्फ बेंगलुरु और दिल्ली में ही Amazon Now की अल्ट्रा फास्ट डिलीवरी की सुविधा दे रही थी। अब कंपनी ने इसका दायरा बढ़ा दिया है। अगर आप दिल्ली, बेंगलुरु या फिर मुंबई में रहते हैं तो आप अमेजन से सिर्फ 10 मिनट में सामान की डिलीवरी पा सकते हैं। इस सर्विस के लिए कंपनी ने 100 से अधिक फुलफिलमेंट सेंटर्स ओपन कर रखें हैं।

इन कंपनियों की बढ़ेगी मुश्किल

अगर आपको नहीं मालूम है तो बता दें कि Amazon Now ग्राहकों को किराना, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक एसेसरीज की क्विक डिलीवरी ऑफर करता है। मुंबई में अमेजन नाऊ की सर्विस शुरू होने के बाद कंपनी सीधे तौर पर Blinkit, Swiggy Instamart और Zepto जैसे फास्ट डिलीवरी कंपनियों को सीधे टक्कर देने के मोड में है।

कंपनी बढ़ाएगी फुलफिलमिंट सेंटर्स

अमेजन ने अपनी इस फास्ट डिलीवरी सर्विस को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। दिल्ली और बेंगलुरु में ग्राहकों का अच्छा रिस्पांस मिलने के बाद कंपनी इसे एक्सपैंड करने की प्लानिंग कर रही है। अमेजन तेजी से अपनी Amazon Now सर्विस को अपग्रेड कर रही है। कंपनी के मुताबिक इस साल के अंत तक वह कम से कम 100 और फुलफिलिमेंट सेंटर्स सेटअप करने की तैयारी में है। कंपनी के मुताबिक Amazon Now से होने वाले ऑर्डर का वैल्यूम हर महीने 25% की दर से बढ़ रहा है। अगर आपको यह मालूम करना है कि आपके क्षेत्र में कंपनी की यह सर्विस उपलब्ध है या नहीं तो आप अपने अमेजन ऐप पर जाकर टॉप बैनर में '10 Mins' आइकन देख सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article