टेक एंड गैजेट्स

Amazon Great Summer Sale में AC, स्मार्टफोन्स और लैपटॉप पर बंपर डिस्काउंट; लूट लो ऑफर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 5, 2023, 02:18 PM IST

Amazon Great Summer Sale शुरू हो चुकी है और इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। यहां एसी, स्मार्टफोन, लैपटॉप और काफी गैजेट्स काफी सस्ते मिल रहे हैं। बता दें कि सेल 8 मई को खत्म हो जाएगी।

Image

कंपनी ने ग्रेट समर सेल शुरू कर दी है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक आइटम बंपर डिस्काउंट के साथ बेचे जा रहे हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अमेजॉन ग्रेट समर सेल हुई शुरू
  • धांसू डिस्काउंट पर खरीदें सामान
  • इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिली बड़ी छूट

Amazon Great Summer Sale: भारतीय ग्राहकों में ऑनलाइन शापिंग का क्रेज बहुत बढ़ गया है और अमेजॉन इसके लिए बेहतरीन डील्स लेकर आता रहता है। कंपनी ने ग्रेट समर सेल शुरू कर दी है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक आइटम बंपर डिस्काउंट के साथ बेचे जा रहे हैं। सेल में सैमसंग से लेकर वनप्लस के फोन और लैपटॉप से लेकर एसी पर जोरदार ऑफर्स उपलब्ध कराए गए हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं उन प्रोडक्टर के बारे में जिनपर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है।

स्मार्टफोन्स पर बेहतरीन डिस्काउंट

अमेजॉन ग्रेट समर सेल में ऐप्पल आईफोन 14, वनप्लस नॉर्ड सीई लाइट 5जी, सैमसंग गैलेक्सी एस 20 एफई 5जी, रियलमी नार्जो एन55, टेक्नो स्पार्क 10 5जी, सैमसंग गैलेक्सी एम14, लावा ब्लेज 2 जैसे कई सारे फोन्स जोरदार डील्स पर बेचे जा रहे हैं। बता दें कि ये सेल 8 मई 2023 को खत्म होने वाली है। तो अगर आप शॉपिंग का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा जल्दी करें।

स्मर्टवॉच और लैपटॉप भी मिल रहे सस्ते

ग्रेट समर सेल में गैजेट्स और लैपटॉप्स भी काफी सस्ते मिल रहे हैं जिन्हें ग्राहक 75 प्रतिशत तक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इनमें जहां अमेजॉन ने लैपटॉप की तमाम रेंज पर 40 हजार रुपये तक डिस्काउंट दिया है, वहीं टैबलेट और स्मार्टवॉच पर ग्राहकों को 60 फीसदी तक ऑफर्स मिल रहे हैं।

एसी और फ्रिज पर तगड़ी डील्स

गर्मियों के मौसम में अगर आप नया एसी या फ्रिज लेने का प्लान बना रहे हैं तो ये सेल आपके बहुत काम की साबित हो सकती है। यहां एसी और रेफ्रिजरेटर के साथ बहुत से प्रोडक्ट्स 60 प्रतिशत डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। इयरबड्स, होम अप्लायंसेस और अन्य कई सारा सामान भी आपको इस सेल में काफी सस्ता मिलने वाला है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article