टेक एंड गैजेट्स

Amazon Great Freedom Sale 2026: 20 हजार रुपये से कम में मिल रहे ये धांसू स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट

Amazon Great Freedom Sale 2026: Amazon की सेल में Moto, iQOO, Realme, Samsung, Redmi, OnePlus और Lava जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध हैं।

Image

HDFC कार्ड और Amazon Pay पर भी फायदा

Amazon Great Freedom Sale 2026 में स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए कई शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित इस सेल में अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। खास बात यह है कि सेल में 20,000 रुपये से कम कीमत में कई लोकप्रिय स्मार्टफोन खरीदे जा सकते हैं। ग्राहकों को बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट EMI और Amazon Pay से जुड़े अतिरिक्त ऑफर्स का भी फायदा मिल सकता है।

20 हजार रुपये से कम में इन फोन पर मिल रहा डिस्काउंट

Amazon की सेल में Moto, iQOO, Realme, Samsung, Redmi, OnePlus और Lava जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध हैं। Moto G37 5G की कीमत आम तौर पर 24,999 रुपये है, लेकिन सेल में इसे 14,794 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं iQOO Z11 Lite की कीमत 33,999 रुपये से घटकर 19,499 रुपये हो गई है।

Realme Narzo 100x 5G भी 31,999 रुपये की मूल कीमत के मुकाबले 19,499 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा Samsung Galaxy M17 5G, Redmi A7 Pro 5G, OnePlus N6x, Lava Bold N2 5G और Realme Narzo 90x 5G जैसे फोन भी 20,000 रुपये से कम कीमत में मिल रहे हैं।

देखें 20 हजार रुपये से कम के बेस्ट स्मार्टफोन डील

स्मार्टफोन मॉडलओरिजिनल कीमतसेल कीमत
Moto G37 5G₹24,999₹14,794
iQOO Z11 Lite₹33,999₹19,499
Realme Narzo 100x 5G₹31,999₹19,499
Samsung Galaxy M17 5G₹23,999₹18,999
Redmi A7 Pro 5G₹27,999₹15,499
OnePlus N6x₹26,999₹18,999
Lava Bold N2 5G₹15,999₹12,998
Realme Narzo 90x 5G₹33,999₹19,499

HDFC कार्ड और Amazon Pay पर भी फायदा

स्मार्टफोन की कीमत पर मिल रहे डिस्काउंट के अलावा ग्राहकों को पेमेंट के दौरान भी अतिरिक्त बचत का मौका मिल रहा है। HDFC बैंक कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त छूट मिल सकती है। वहीं, Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को कैशबैक और वेलकम पॉइंट्स का फायदा दिया जा रहा है। क्रेडिट कार्ड और EasyEMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट का भी लाभ मिल सकता है।

एक्सचेंज और नो-कॉस्ट EMI का विकल्प

अगर आप पुराना स्मार्टफोन बदलकर नया फोन खरीदना चाहते हैं तो चुनिंदा मॉडल पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राहक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प चुनकर फोन की कीमत को आसान किस्तों में चुका सकते हैं। Prime मेंबर्स को कुछ डील्स पर अतिरिक्त डिस्काउंट और फायदे मिल सकते हैं। इसके साथ ही चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर कूपन डिस्काउंट भी उपलब्ध हैं।

12 अगस्त तक थी सेल

Amazon Great Freedom Sale 2026 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित की गई है और उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह सेल 12 अगस्त तक चली। सेल के दौरान स्मार्टफोन पर मिलने वाली कीमतें और ऑफर्स मॉडल, स्टॉक, बैंक ऑफर और भुगतान के तरीके के आधार पर बदल सकते हैं। इसलिए खरीदारी से पहले अंतिम कीमत और लागू ऑफर्स की जांच करना जरूरी है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article