टेक एंड गैजेट्स

मिस ना करें ये डील! Samsung के दमदार स्मार्टफोन पर मिल रही है इतनी बड़ी छूट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 10:39 AM IST

Amazon पर दिवाली स्पेशल सेल जारी है। इसमें ढेरों स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। इसी में एक बेहतरीन डिस्काउंट Galaxy S22 पर भी दिया जा रहा है।

Image

Samsung Galaxy S22

Amazon पर एक नई दिवाली सेल इवेंट जारी है। इस दौरान इसमें सैमसंग के 5G फोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल में Samsung Galaxy S20 FE 5G की बिक्री डिस्काउंट के बाद 29,990 रुपये में की जा रही है। आप चाहें तो Galaxy S21 FE 5G को 54,999 रुपये की जगह महज 35,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसी तरह सेल में कंपनी के 5G फोन यानी Samsung Galaxy S22 की बिक्री 52,999 रुपये तक में की जा रही है।

Samsung Galaxy S22 पर बड़ी छूट

Samsung Galaxy S22 में खास तौर पर बात करें तो ये अमेजन पर फिलहाल 62,999 रुपये में लिस्टेड है। हालांकि, इस पर 10,000 रुपये का इंस्टैंट कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। ऐसे में इसकी कीमत घटकर 52,999 रुपये हो जाएगी। कूपन से डिस्काउंट वाली कीमत आपको अप्लाई करते ही नजर आ जाएगी। इस फोन को भारत में 72,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। यानी ग्राहकों को सेल में 20 हजार रुपये की बड़ी छूट का फायदा दिया जा रहा है।

Samsung Galaxy S22 के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S22 पर मिल रही ये डील काफी अच्छी है। क्योंकि, ये कंपनी का एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। ये ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है। साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.1-इंच फुल-HD+ डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 10MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 10MP कैमरा मौजूद है। इसकी इंटरनल मेमोरी 256GB तक है। यहां इन-डिस्प्ले सेंसर भी मिलता है। इसकी बैटरी 3,700mAh की है और यहां 25W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

साकेत सिंह बघेल
साकेत सिंह बघेलauthor

साकेत सिंह बघेल टाइम्स नाउ नवभारत के लिए टेक सेक्शन कवर करते हैं. इन्हें टेक कवर करते हुए करीब 5 साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होनें ढेरों गैजेट्स को रिव्यू करने और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखने के साथ-साथ देशभर के कई ऑनलाइन-ऑफलाइन इवेंट्स को कवर भी किया है। एक्सपर्ट इंटरव्यूज भी किए हैं। टेक की स्टोरीज कवर करने के अलावा साकेत को फोटोग्राफी और गज़लों में भी काफी दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article