टेक एंड गैजेट्स

Ahmedabad Air India Plane Crash: अहमदाबाद हादसे के बाद दुख में एयर इंडिया, सोशल मीडिया प्रोफाइल को कर दिया ब्लैक

Plane crash ahmedabad: एयर इंडिया का विमान गुरुवार की दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे। घटना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू हुआ। एयर इंडिया ने हादसे के बाद दुख व्यक्त करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) को ब्लैक कर दिया है।

Image

इस भीषण हादसे के बाद एयर इंडिया ने दुख व्यक्त करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) को ब्लैक कर दिया है।

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास दोपहर एयर इंडिया का लंदन जा रहा विमान उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। इस भीषण हादसे के बाद एयर इंडिया ने दुख व्यक्त करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) को ब्लैक कर दिया है। एयरलाइन ने प्रोफाइल और कवर फोटो दोनों को ब्लैक किया है।

एयर इंडिया का विमान हुआ अहमदाबाद में क्रैश

अहमदाबाद हवाईअड्डे के पास मेघाणी नगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एयर इंडिया का लंदन जा रहा विमान उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 यात्री सवार थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दोपहर करीब 2 बजे हुई विमान दुर्घटना

पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर करीब दो बजे उड़ान भरने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद इलाके से काले धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया। इमरजेंसी रिस्पांस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया।

एयर इंडिया ने क्या कहा?

एयर इंडिया ने 'एक्स' पर एक पोस्ट कर कहा, ''अहमदाबाद-लंदन गैटविक की उड़ान संख्या एआई171 आज, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फिलहाल हम जानकारी का पता लगा रहे हैं और जल्द ही आगे की जानकारी अपनी वेबसाइट के साथ-साथ एक्स हैंडल पर साझा करेंगे।"

एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

अहमदाबाद से 1338 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।

हमने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है। एयर इंडिया इस घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article