टेक एंड गैजेट्स

Twitter, Instagram और Facebook के बाद अब Google भी देने लगा ‘ब्लू टिक’, जानें किन्हें मिलेगा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 5, 2023, 12:11 PM IST

Google ने भी अब अपने यूजर्स को Blue Tick देना शुरू कर दिया है। जीमेल पर ब्लू टिक मिलने वाले यूजर्स का अकाउंट वेरिफाइ नजर आने वाला है। इससे ना सिर्फ लोगों को स्पैम से निजात मिलेगी, बल्कि फिशिंग से भी बचा जा सकेगा।

Image

ब्लू चेकमार्क देने का उद्देश्य मेल भेजने वाले की पहचान की पुष्टि करना है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • गूगल अब यूजर्स को देगा ब्लू टिक
  • ऑफिस-पर्सनल अकाउंट दोनों शामिल
  • कितना फायदेमंद है गूगल ब्लू टिक

Google Rolling Out Blue Tick: सोशल मीडिया यूजर्स के बीच अब भी ब्लू टिक का बोलबाला है। ट्विटर ने भले ही इसके लिए पैसा लेना शुरू कर दिया हो, लेकिन इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ये अब भी फ्री हैं। इनके बाद गूगल भी जीमेल यूजर्स को ब्लू टिक देना शुरू कर चुका है। यहां ब्लू चेकमार्क देने का उद्देश्य मेल भेजने वाले की पहचान की पुष्टि करना है। ये फीचर उन कंपनियों को दिया जा रहा है जिन्होंने जीमेल का मौजूदा ब्रांड इंडिकेटर्स फॉर मैसेज आईडेंटिफिकेशन फीचर लिया हुआ है।

स्पैम की होगी साफ पहचान

2021 में लॉन्च हुआ ब्रांड इंडिकेटर्स फॉर मैसेज आईडेंटिफिकेशन फीचर ईमेल सिक्योरिटी सिस्टम को और भी मजबूत करता है। मजबूत ऑथेंटिकेशन से यूजर्स को स्पैम रोकने में सहायता मिलती है और इसकी पहचान करना भी आसान हो जाता है। इसके अलावा ब्लू टिक मिलने के बाइ ठगों की पहचान तुरंत हो जाती है जिससे लोगों को फिशिं का शिकार होने से भी बचाया जा सकता है।

किन्हें मिलेगा गूगल ब्लू टिक?

गूगल ब्लू टिक मिलने में और इसे पूरी तरह विजिबल होने में तीन दिन का समय लग सकता है। गूगल ने पुष्टि कर दी है कि कंपनियों के कर्मचारियों, जी सूट बेसिक और बिजनेस कस्टमर्स के अलावा पर्सनल गूगल अकाउंट चलाने वालों को भी ब्लू टिक की सुविधा दी जाएगी। याद रहे कि फिलहाल कंपनी ने इस फीचर के साथ कोई एंड-यूजर सेटिंग उपलब्ध नहीं कराई है।

कैसे मिलेगा बीआईएमआई फीचर?

जीमेल या बाकी प्लेटफॉर्म पर अपने आउटगोइंग इमेल में बीआईएमआई फीचर का इस्तेमाल करने के लिए एक चीज की हो जरूरी है। ये सुनिश्चित कररना महत्वपूर्ण है कि आपके संस्थान ने डीएमएआरसी जारी किया हुआ हो। कुल मिलाकर अब आपके ऑफिर और पर्सनल जीमेल पर भी आपको ब्लू टिक मिल सकता है जिससे आपको अकाउंट वेरिफाइड नजर आएगा।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article