टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुआ Acer का दमदार गेमिंग लैपटॉप, कीमत मात्र इतनी

Acer ALG Gaming Laptop: लैपटॉप में 12वीं जनरेशन का इंटेल कोर i5-12450H CPU और 16GB तक DDR4 रैम और 6GB DDR6 वीडियो मेमोरी के साथ Nvidia RTX 3050 GPU मिलता है। गेमिंग लैपटॉप में 512GB तक का NVMe SSD स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। इसमें 1 मेगापिक्सल का वेबकैम और इनबिल्ट माइक्रोफोन भी है।

Image

Acer ALG Gaming Laptop (image-Acer)

Acer ALG Gaming Laptop: एसर ने भारत में अपने नए गेमिंग लैपटॉप Acer ALG को लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप को 12वीं जनरेशन के इंटेल कोर i5 प्रोसेसर से लैस किया गया है। गेमिंग लैपटॉप कई दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आता है, इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 15.6 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, फुल-साइज कीबोर्ड और एनवीडिया जीफोर्स आरटीएक्स 3050 जीपीयू मिलता है।

Acer ALG Gaming Laptop: कीमत

भारत में एसर ALG गेमिंग लैपटॉप की कीमत 56,990 रुपये से शुरू होती है और यह लैपटॉप एकमात्र स्टील ग्रे रंग में आता है। लैपटॉप को भारत में कंपनी के ई-स्टोर और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।

Acer ALG Gaming Laptop: स्पेसिफिकेशन

Acer ALG गेमिंग लैपटॉप विंडोज 11 होम पर चलता है। लैपटॉप में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 15.6 इंच का फुल-एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) IPS डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें 12वीं जनरेशन का इंटेल कोर i5-12450H CPU और 16GB तक DDR4 रैम और 6GB DDR6 वीडियो मेमोरी के साथ Nvidia RTX 3050 GPU मिलता है। गेमिंग लैपटॉप में 512GB तक का NVMe SSD स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। इसमें 1 मेगापिक्सल का वेबकैम और इनबिल्ट माइक्रोफोन भी है।

Acer ALG Gaming Laptop: कनेक्टिविटी और पोर्ट्स

लैपटॉप में दो USB 3.2 टाइप C पोर्ट, एक USB 2.0 टाइप-A पोर्ट और एक USB 3.2 टाइप-A पोर्ट, एक ईथरनेट पोर्ट और साथ ही एक HDMI पोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.1 मिलता है। लैपटॉप का वजन 1.99 किलोग्राम है।

Acer ALG Gaming Laptop: कितनी चलेगी बैटरी

एसर ने ALG गेमिंग लैपटॉप में 4 सेल 54Whr Li-ion बैटरी पैक की गई है। इसके साथ 120W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article