टेक एंड गैजेट्स

18 OTT प्लेटफार्म पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, अश्लील कंटेंट पोस्ट करने पर लगाया बैन

Centre Block 18 OTT Platforms: 19 वेबसाइट्स, 10 ऐप्स (गूगल प्ले स्टोर पर 7 और एप्पल एप स्टोर पर 3), और इन प्लेटफार्म से जुड़े 57 सोशल मीडिया अकाउंट को भारत में सार्वजनिक पहुंच के लिए डिसेबल कर दिया गया है।

Image

Centre Bans 18 OTT Platforms

Centre Bans 18 OTT Platforms: केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 ओटीटी प्लेटफार्म को बैन कर दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कई चेतावनियों के बावजूद आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट पोस्ट करने के लिए 18 ओटीटी प्लेटफार्म, 19 वेबसाइट्स, 10 ऐप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सरकार ने क्या कहा ओटीटी प्लेटफार्म?

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अपनी प्रेस रिलीज में जानकारी देते हुए कहा, "सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B) ने विभिन्न मध्यस्थों के साथ समन्वय में कार्रवाई की है, ताकि 18 ओटीटी प्लेटफार्म को अश्लील कंटेंट पब्लिशिंग करने से रोका जा सके। इसके अलावा 19 वेबसाइट्स, 10 ऐप्स (गूगल प्ले स्टोर पर 7 और एप्पल एप स्टोर पर 3), और इन प्लेटफार्म से जुड़े 57 सोशल मीडिया अकाउंट को भारत में सार्वजनिक पहुंच के लिए डिसेबल कर दिए गए हैं।

इसलिए बैन हुए 18 ओटीटी प्लेटफार्म(18 OTT Platforms Banned by Government)

इन कंटेंट और प्लेटफार्म को आईटी अधिनियम, भारतीय दंड संहिता और महिलाओं का अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम सहित कई कानूनों का उल्लंघन करने के लिए बैन किया गया है। सरकार का यह कदम डिजिटल क्षेत्र में कंटेंट को रेगुलेट करने और शालीनता और वैधता के मानकों को बनाए रखने के लिए लिया गया है। सरकार का कहना है कि ओटीटी प्लेटफार्म्स के प्रसार और सार्वजनिक चर्चा पर उनके बढ़ते प्रभाव के साथ, जिम्मेदार कंटेंट प्रसार सुनिश्चित करने और सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए ऐसे उपाय करना आवश्यक है।

इन 18 ओटीटी प्लेटफार्म पर लगा प्रतिबंध (Govt Ban on 18 OTT Platforms)

  1. ड्रीम्स फिल्म्स
  2. वूवी
  3. येस्मा
  4. अनकट अड्डा
  5. ट्राई फ्लिक्स
  6. एक्स प्राइम
  7. नियॉन एक्स वीआईपी
  8. बेशरम
  9. हंटर्स
  10. रैबिट
  11. एक्स्ट्रामूड
  12. न्यूफ़्लिक्स
  13. मूडएक्स
  14. मोजफ्लिक्स
  15. हॉट शॉट्स वीआईपी
  16. फुगी
  17. चिकूफ़्लिक्स
  18. प्राइम प्ले
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article